Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

परीनीत कौर और आर्य शर्मा ने सीजीसी लांडरां के ‘जश्न 2025’ में जीते मिस और मिस्टर फ्रेशर 2025 के खिताब

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 28 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 17:18 IST

सीजीसी लांडरां द्वारा आयोजित फ्रेशर्स पार्टी  ‘जश्न 2025' को स्टूडेंट्स ने बहुत उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया।‘ जश्न 2025' में फार्मेसी के प्रथम वर्ष के छात्र आर्य शर्मा और एप्लाइड साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा परीनीत कौर को मिस्टर और मिस फ्रेशर 2025 का ताज पहनाया गया। कार्यक्रम में फैशन शो, भांगड़ा, फ्यूज़न डांस और लोकप्रिय पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला के लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस सहित रोमांचक प्रस्तुतियों की श्रृंखला ने स्टूडेंट्स को खुशी से भर दिया और उन्होंने खूब एन्जॉय किया।

इस आयोजन में संस्थान के ट्रस्टी, कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह, डीन, डायरेक्टर्स और फैकल्टी मेंबर्स सहित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी रही। जश्न 2025 की शुरुआत इंटरनेशनल फ्यूज़न और बॉलीवुड डांस की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद हुआ ऊर्जावान भांगड़ा प्रदर्शन, जिसने पूरे माहौल में और अधिक उत्साह और रंगत भर दी। 

मिस और मिस्टर फ्रेशर प्रतियोगिता तीन राउंड्स में आयोजित की गई, जिसमें रैम्प वॉक, सेल्फ इंट्रोडक्शन, क्विज़ राउंड और अंतिम प्रश्नोत्तर शामिल थे। प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी इंटेलेक्चुअल स्किल, कांफीडेंगे और प्रस्तुति शैली के आधार पर किया गया। जजिंग पैनल में अभिनेता एवं गायक जोबनप्रीत सिंह और अभिनेत्री एवं गायिका अर्शदीप सोहल शामिल रही। 

प्रतियोगिता में सैमुअल और निधिका सूद को रनर-अप ट्रॉफी प्रदान की गई। आदित्य ढिल्लों ने मिस्टर फोटोजेनिक 2025 का खिताब जीता, जबकि तानिया शर्मा को मिस फोटोजेनिक 2025 के खिताब से नवाज़ा गया। विजेताओं को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD