Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

बिग बॉस 19 : 'वीकएंड का वार' में हर्ष गुजराल और अभिषेक मल्हान ने लगाया कॉमेडी का तड़का, कंटेस्टेंट्स पर जमकर कसे तंज

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Harsh Gujral, Abhishek Malhan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 28 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 15:56 IST

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' हमेशा से ही दर्शकों के बीच चर्चा में रहता है। चाहे वह घर के अंदर होने वाले झगड़े हों, दोस्तियां हों या फिर खास वीकएंड एपिसोड्स, शो का हर पहलू फैंस को पसंद आता है। 'बिग बॉस 19' शो में हर हफ्ते कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है।

इस बार का 'वीकएंड का वार' भी खास रहा, क्योंकि शो में पहुंचे दो खास मेहमानों ने घरवालों की बोलती बंद कर दी। एक तरफ थे मशहूर यूट्यूबर अभिषेक मल्हान, जिन्हें लोग 'फुकरा इंसान' के नाम से भी जानते हैं। दूसरी तरफ थे स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल, जिनकी मजेदार बातों ने हर किसी को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।

जियोहॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो साझा किया, जिसकी शुरुआत होती है, शो के होस्ट सलमान खान द्वारा दोनों मेहमानों का स्वागत करने से। सलमान के साथ मजाक-मस्ती के बाद हर्ष और अभिषेक ने शो के कंटेस्टेंट्स की तरफ रुख किया और फिर शुरू हुआ असली मजा।

सबसे पहले हर्ष गुजराल ने कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे को निशाने पर लिया। हर्ष ने बड़े ही मजेदार अंदाज में पूछा, "कितने साल से कॉमेडी कर रहे हो?" प्रणीत ने जब जवाब दिया कि वो सात साल से कॉमेडी कर रहे हैं, तो हर्ष ने चुटकी लेते हुए कहा, "पहली बार हम आप पर गर्व महसूस कर रहे हैं।" 

इस लाइन पर सभी ठहाकों के साथ हंसते हैं। इसके बाद बसीर अली की बारी आई। हर्ष ने कहा, "मेरे पिताजी परसों चिल्ला के बोले, 'सब आ जाओ... बसीर ने कपड़े पहन लिए हैं।'" यह सुनते ही घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स समेत सभी दर्शक हसंने लगे। लेकिन, असली रोस्ट तब देखने को मिला, जब हर्ष गुजराल ने तान्या मित्तल की बातों को लेकर मजाक बनाया।

उन्होंने तान्या की एक्टिंग करते हुए कहा, ''मेरी मां मिस इंडिया रह चुकी हैं, मेरी तीन बहनें मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं।'' यह सुनकर अभिषेक मल्हान जब अभिषेक को टोकते हैं, तो हर्ष कहते हैं, ''भाई, मैं कितना भी फेंक लूं, तान्या से ज्यादा नहीं फेंक सकता।'' फिर वह तान्या से कहते हैं, ''जब से आप घर में गई हैं, देश की जीडीपी गिर गई है।''

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Harsh Gujral , Abhishek Malhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD