Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

राम चरण ने पूरे किए इंडस्ट्री में 18 साल, ‘पेड्डी’ मेकर्स ने नए पोस्टर से मनाया जश्न

Ram Charan, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 28 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 15:32 IST

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता रामचरण को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 18 साल हो गए हैं। इसका जश्न मनाते हुए 'पेड्डी' के मेकर्स ने एक स्पेशल पोस्टर जारी किया है। इसमें राम चरण रेलवे ट्रैक के बीचों बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। बुच्ची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के टीजर ने पहले ही लोगों में मूवी को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी थी। 

अब इस नए पोस्टर ने उसे बढ़ाने का काम किया है। 'पेड्डी' के मेकर्स ने इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, ​"टीम पेड्डी मेगा पावर स्टार राम चरण के 18 शानदार सालों का जश्न मना रही है। पर्दे पर एक समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर ऑफस्क्रीन भी लोगों का दिल जीतने तक, आप सभी सितारों से अलग खड़े रहे हैं और अपना रास्ता खुद बनाया है और हमें जश्न के कई पल दिए हैं। 

पेड्डी उनके शानदार करियर में एक नए चैप्टर की शुरुआत करेगी। यह 27 मार्च 2026 को पूरी दुनिया में रिलीज होगी।" इससे पहले राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह अपनी मसल्स बनाते दिख रहे थे।

उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा,"पेड्डी मूवी के लिए तैयारी शुरू!! धैर्य। आनंद।" फिल्म ‘पेड्डी’ को बुची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में राम चरण लीड रोल में हैं, साथ ही फिल्म में उनके साथ शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आने वाले हैं। 

इसे वेंकटा सतीश किलारू ने प्रोड्यूस किया है। राम चरण ने 2007 में फिल्म ‘चिरुथा’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। अभिनेता को एस.एस. राजामौली की एक्शन फिल्म 'मगधीरा' में अभिनय से प्रसिद्धि मिली थी, जिसे उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म का तमगा मिला था। 

अभिनेता ‘आरआरआर’, ‘ऑरेंज’, ‘राचा’, ‘नायक’, ‘जंजीर’, ‘येवडु’, ‘गोविंदुडु अंदरिवदेले’ और ‘ध्रुवा’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। राम चरण को पिछली बार एस. शंकर द्वारा निर्देशित राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'गेम चेंजर' में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एस. जे. सूर्या, श्रीकांत, सुनील, जयराम और समुथिरकानी भी थे।

 

Tags: Ram Charan , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD