Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

ईशा गुप्ता ने दिखाया स्टाइलिश अंदाज, पोस्ट कीं तस्वीरें

Esha Gupta, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 15:19 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धमाल-4' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। ईशा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में ईशा लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए बेहद कम मेकअप के साथ एक नेकपीस और रिंग पहनी है। 

तस्वीरों के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा, बल्कि लाल गुलाब का इमोजी पोस्ट किया। पहली तस्वीर में ईशा कमर पर हाथ रखकर दिलकश अंदाज में पोज दे रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने करियर की शुरुआत 'जन्नत 2' से की थी, जिसमें वह इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं।

अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही 'धमाल-4' में नजर आएंगी। मेकर्स ने इसका पोस्टर जारी कर दिया है। यह फिल्म टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले है। इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है, जबकि अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक इसके निर्माता हैं।

धमाल फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2007 में हुई थी, जिसका निर्देशन भी इंद्र कुमार ने किया था। इस फिल्म में संजय दत्त, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे सितारों ने दर्शकों का दिल जीता था। इसके बाद 2011 में डबल धमाल और फिर टोटल धमाल रिलीज हुई, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

धमाल-4 के साथ यह फ्रैंचाइजी एक बार फिर हंसी और मनोरंजन का डबल डोज देने को तैयार है। यह फिल्म 2026 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस कॉमेडी सीरीज की अगली कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पटकर और रवि किशन जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं।

 

Tags: Esha Gupta , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD