Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल

 

लता मंगेशकर की जयंती पर '120 बहादुर' का दूसरा टीजर रिलीज

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Farhan Akhtar, 120 Bahadur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 15:18 IST

बॉलीवुड सिंगर लता मंगेशकर की जयंती पर रविवार को बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर रिलीज किया गया। टीजर में ‘ए मेरे वतन के लोगों’ को पिरोया गया, इसके जरिए मेकर्स ने लता को श्रद्धांजलि दी है। यह देशभक्ति गीत 1962 के युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों और बलिदानी योद्धाओं के लिए लिखा गया था। 

लता ने इस गाने से शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी थी। 120 बहादुर की कहानी भी चीन के साथ हुए भारत के एक युद्ध पर आधारित है। इसके दूसरे टीजर में ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गाना बैकग्राउंड में बज रहा है और फरहान अख्तर का किरदार अपनी सैन्य टुकड़ी को हजारों की संख्या में आए चीनी सैनिकों से लड़ने के लिए प्रेरित करता है।

इसमें मेजर शैतान सिंह भाटी (फरहान अख्तर) उनसे कहते हैं, “तुम सब किसान के बेटे हो, जिंदगीभर अपने बाप-दादाओं को लड़ते हुए देखा है, कभी सूखे से तो कभी बाढ़ से। जमीन के लिए लड़ना तुम सबके खून में है। यहां बात सिर्फ जमीन की नहीं, हमारी सरजमीन की है।”

फिल्म का नया टीजर सैनिकों की निडरता, हिम्मत और भाईचारे को खूबसूरती से पेश करता है। यह फिल्म सन 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 120 बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो निर्मित '120 बहादुर' में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रजनीश 'राजी' घई ने किया है। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Farhan Akhtar , 120 Bahadur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD