Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नायब सिंह सैनी द्वारा ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ का क्रियान्वयन

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Madhuban, Chand Gupta, Gaurav Gautam, Panchkula
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 11:43 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में सुशासन, पारदर्शिता तथा लोक कल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारते हुए एक नई कार्य संस्कृति का सूत्रपात किया। उन्होंने “कथनी और करनी एकै सार” के सिद्धांत पर चलते हुए जो वायदे किए थे, उन्हें समयबद्ध रूप से पूरा कर एक सशक्त नेतृत्व का परिचय दिया है।

मुख्यमंत्री के रूप में वित्त मंत्री की जिम्मेदारी निभाते हुए श्री सैनी ने मार्च माह में हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में 2,05,017 करोड़ रुपये का अपना पहला बजट प्रस्तुत किया था। संकल्प पत्र के एक और संकल्प को क्रियान्वित किया। बजट में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना ‘ दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की घोषणा करते हुए इसके लिए उन्होंने 5000 करोड़ रुपये के बजट का भी प्रावधान किया ।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने केवल 192 दिनों में इस योजना को मूर्त रूप देते हुए यह सिद्ध कर दिया कि उनकी सरकार नीति, नीयत और निष्पादन के त्रिस्तरीय आधार पर कार्य कर रही है। इस योजना को भारत के महान विचारक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर, 2025 के अवसर पर ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के रूप में शुरू किया जाएगा और इस दिन मुख्यमंत्री पंचकूला से एक मोबाइल ऐप को लांच करेंगे, जिस पर पात्र महिलाओं को पंजीकरण करना होगा।

इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 22 लाख महिलाओं को, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है, को 2100 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इस दिन प्रदेश के सभी 22 जिलों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें हरियाणा सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि इस योजना का दायरा आगामी चरणों में और अधिक व्यापक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं इससे लाभान्वित हो सकें। पंचकूला में आयोजित होने वाले इस समारोह में महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ‘स्वस्थ महिला – सशक्त परिवार’ अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का भी आयोजन प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का यह कदम राज्य में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Madhuban , Chand Gupta , Gaurav Gautam , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD