Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नकल करने में 'नंबर वन' : तेजस्वी यादव

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 26 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 16:04 IST

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नकल करने में नंबर वन हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम तो बहुत पहले से कह रहे हैं कि वे हमारी माई बहन मान योजना की नकल करेंगे और अब वे नकल कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसमें केंद्र सरकार ने एक पैसा नहीं दिया, यह राज्य सरकार का पैसा है। उन्होंने कहा कि वे लोग बिहार की जनता को मूर्ख न समझें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और एनडीए सरकार माई बहन मान योजना की नकल भले कर लें, लेकिन चुनाव के बाद, वे यह उधार रूपी 10,000 रुपये वसूलेंगे, ये बिहार की जनता समझती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए के पास अपनी कोई मौलिक सोच या योजना नहीं है। तेजस्वी ने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि मौजूदा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। पत्रकारों की पिटाई और गाली-गलौज की घटनाएं सामने आ रही हैं। अगर यह जंगलराज नहीं है, तो क्या है? सत्तापक्ष पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम विकास की सोच के साथ बिहार को आगे ले जाएंगे और इसी रास्ते पर टिके रहेंगे। 

रोहिणी आचार्या को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी कुर्बानी की कोई तुलना नहीं है। उन्होंने रोहिणी को बड़ी बहन बताते हुए कहा, "उन्होंने मुझे पाला है, पोसा है, बड़ा किया है। उन्होंने जो कुर्बानी दी है, उसकी तुलना नहीं हो सकती क्योंकि शायद ही आज के जमाने में कोई अपने परिवार में किसी को किडनी दे। 

छपरा की जनता ही चाहती थी कि उन्हें छपरा से टिकट मिले और लालू जी ने सारण की जनता की बात सुनकर रोहिणी को टिकट दिया।" उन्होंने आगे कहा कि उनकी (रोहिणी आचार्या) अपनी कोई लालसा कभी भी टिकट पाने में रही और न ही किसी को दिलाने में।

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD