पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए शुरू किए गए मिशन चढ़दीकला के तहत, हलका बस्सी पठाना की सामाजिक सेवा संस्थाओं और ग्राम पंचायतों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है, जो एक सराहनीय प्रयास है। यह बात विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने ग्राम पंचायत खंट की ओर से मिशन चढ़दीकला के लिए 4 लाख रुपये का चेक प्राप्त करते हुए कही।
विधायक ने ग्राम पंचायत का धन्यवाद किया और अन्य लोगों को भी सेवा के इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने बताया कि राज्य के बड़ी संख्या में जिलों ने बाढ़ की मार झेली है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा मंत्रिमंडल, विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता दिन-रात बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए जुटे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और चढ़दीकला के लिए आरंभ किए गए इस मिशन को चारों ओर से समर्थन मिल रहा है, जो इस बात का संकेत है कि मुश्किल से मुश्किल समय में भी पंजाबी एक-दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। उन्होंने हलका निवासियों को खुले दिल से इस मिशन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि वेबसाइट http://rangla.punjab.gov.in पर लॉग इन करके अपना योगदान दिया जा सकता है।
चेक प्रदान करने के अवसर पर बीडीपीओ वनिता मित्तल, हेमंत सैनी जेई, जसवीर सिंह पंचायत सचिव, अमरजीत कौर सरपंच, परमजीत कौर पंच, रजिंदर कौर पंच, तीर्थ सिंह पंच, कश्मीर सिंह पंच, परमिंदर सिंह पंच, मनप्रीत सिंह पंच, धर्मिंदर सिंह, विवेक लवली, मनदीप धनौला, दर्शन शाही, गोगी अमराला, मनमोहन सिंह, प्रभदीप सरपंच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।