Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महानायक राव तुलाराम जैसे सेनानी हमारे प्रेरणास्रोत : राव इंद्रजीत सिंह

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने वीर शहीदों को नमन किया

Arti Singh Rao, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Rewari, Rao Inderjit Singh, Rao Inderjeet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रेवाड़ी , 23 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 11:06 IST

हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को रेवाड़ी जिले में अमर शहीदों के स्मारक स्थलों पर गणमान्य लोगों ने महान विभूतियों को नमन किया। शहर के अमर शहीद राव तुलाराम चौक और राव तुलाराम शहीद स्मारक पार्क में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली से विधायक अनिल यादव, पटौदी से विधायक बिमला चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष वन्दना पोपली ने महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पचक्र अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, गांव रामपुरा में भी अमर शहीदों की शहादत को सलाम किया गया।

इस अवसर पर अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित करने के उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अमर शहीद राव तुलाराम जैसे महानायक हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के महानायक, वीर सपूत और स्वतंत्रता सेनानी, जो राष्ट्र प्रेम से सराबोर होकर देश पर कुर्बान हुए, भारतीय शूरवीरों की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की आजादी से लेकर आज तक देश के लिए जीने वाले हमारे वीर जवान भारत की आन-बान-शान हैं।

राव इंद्रजीत सिंह ने आगे कहा कि राष्ट्र रक्षा में अपने आप को दिन-रात न्यौछावर करने वाले वीर योद्धाओं के बलिदान से देश सदैव प्रेरणा लेता रहेगा। देश के वीर सपूतों और शहीदों के गौरवमयी इतिहास को याद करते हुए युवा शक्ति में देशभक्ति का संचार करने का यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि स्वतंत्रता के समय अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए आजादी दिलाने में और आजादी के बाद देश की सीमाओं पर सजग प्रहरी के रूप में हमारे रणबांकुरों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया, जो युवाशक्ति के लिए प्रेरणादायक है।

*राव तुलाराम जैसे महानायक हमारे राष्ट्र का गौरव: आरती सिंह राव*

हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा के समक्ष नमन करते हुए कहा कि अमर शहीद राव तुलाराम न केवल क्षेत्र, बल्कि पूरे देश का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी महान विभूतियों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर विकास और जनसेवा के लिए समर्पित होकर आगे बढ़ रही है।

कुमारी आरती सिंह राव ने यह भी कहा कि यह गर्व का विषय है कि देश को आजादी दिलाने में हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान रहा और आजादी को बनाए रखने में भी देश के वीर रणबांकुरों का अतुलनीय योगदान रहा है। देश की सेनाओं में हर दसवां सैनिक हरियाणा से है और रेवाड़ी जिले के सैनिकों की भागीदारी सबसे अधिक है।इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली से विधायक अनिल यादव और पटौदी से विधायक बिमला चौधरी ने वीर शहीदों के गौरवमयी इतिहास को याद करते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

 

 

Tags: Arti Singh Rao , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Rewari , Rao Inderjit Singh , Rao Inderjeet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD