Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अभिषेक शर्मा : युवराज सिंह को छोड़ा पीछे, अगला निशाना रोहित शर्मा

Sports News, Cricket, Asia Cup, Asia Cup 2025, Abhishek Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 11:31 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हर टी20 मैच में कोई न कोई कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने का युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाले अभिषेक ने युवराज का एक और रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ तोड़ दिया। 

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप सुपर-4 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अभिषेक ने महज 25 गेंद पर अर्धशतक लगाया। अंतर्राष्ट्रीय टी20 में यह पांचवां मौका था, जब अभिषेक ने 25 या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा। 

युवराज ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 में चार बार 25 या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाए थे। भारत के लिए 25 या उससे कम गेंदों पर सबसे ज्यादा 7 अर्धशतक सूर्यकुमार यादव ने लगाए हैं। दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने ये उपलब्धि छह बार हासिल की है। 

तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा आ गए हैं। बता दें कि ये आंकड़े अर्धशतक और शतकीय पारियों को मिलाकर निकाले गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ अभिषेक ने 37 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके लगाए। बेहद निराशाजनक तरीके से वह रन आउट हो गए।  

जुलाई 2024 में अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर का आगाज करने वाले अभिषेक ने अब तक 22 मैचों की 21 पारियों में 4 अर्धशतक और 2 शतक सहित 783 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 135 है, जो टी20 में किसी भी भारतीय का बनाया सर्वाधिक स्कोर है। अभिषेक का वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में अब तक पदार्पण नहीं हुआ है। हालांकि, जैसी बल्लेबाजी वह कर रहे हैं। उसे देखते हुए लगता है कि जल्द ही उन्हें वनडे फॉर्मेट में मौका मिल सकता है।  

 

Tags: Sports News , Cricket , Asia Cup , Asia Cup 2025 , Abhishek Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD