Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पाकिस्तान महां सिंह की गुजरांवाला स्थित ऐतिहासिक 'समाधि' की जल्द मरम्मत कराए : ग्लोबल सिख काउंसिल

यादगार गुजरांवाला और पंजाब के लिए सांस्कृतिक गर्व का प्रतीक : डॉ. कंवलजीत कौर

Harjeet Singh Grewal, Global Sikh Council
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 24, 2025, 17:29 IST

ग्लोबल सिख काउंसिल (जी.एस.सी.) ने पाकिस्तान में गुजरांवाला के शेरांवाला बाग में स्थित महाराजा रणजीत सिंह द्वारा सन् 1837 में अपने पिता महां सिंह की याद में बनाई समाधि को हाल ही में आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए पाकिस्तान सरकार से इस स्मारक की जल्द मरम्मत कराए जाने और सुरक्षा-संरक्षण के प्रयास तेज करने की अपील की है।

काउंसिल की प्रधान लेडी सिंह डॉ. कंवलजीत कौर और सचिव हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि बाढ़ के पानी के कारण समाधि का अष्टकोणीय आधार ढह गया है, जिससे मुख्य ढांचा और गुम्बद गिरने के कगार पर हैं, जिसके कारण इस स्मारक के नजदीकी स्कूल और स्थानीय मोहल्ला निवासियों के लिए खतरा पैदा हो गया है। 

उन्होंने पाकिस्तान के इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ई.टी.पी.बी.) से इस यादगार की सुरक्षा के लिए तुरंत मरम्मत और संरक्षण के प्रयास करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महां सिंह की समाधि सिखों और पंजाब की विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

इसकी सुरक्षा न केवल सिखों के लिए, बल्कि गुजरांवाला और पूरे पंजाब की पुरातात्विक-सांस्कृतिक धरोहर के लिए गर्व और महत्वपूर्ण विरासत है। काउंसिल ने पाकिस्तान सरकार और ई.टी.पी.बी. से अपील की है कि इस स्थल की असली शान बहाल की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ सिख राज के गौरवशाली इतिहास से जुड़कर यादें ताजा कर सकें। 

कुछ प्रमुख सिख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में ई.टी.पी.बी. के योगदान को स्वीकार करते हुए ग्लोबल सिख काउंसिल ने इस समाधि समेत कई अन्य अनदेखे ऐतिहासिक स्थलों की बहाली प्रति वक्फ बोर्ड की उपेक्षा को उजागर करते हुए कहा कि इस यादगार की अनदेखी होने के कारण दशकों से इसकी इमारत खस्ताहाल हो रही है और हाल की प्राकृतिक आपदाओं के कारण इस अनदेखी के साथ यह स्मारक एक नाज़ुक पड़ाव पर पहुँच गया है।

जी.एस.सी. ने इस संबंध में ई.टी.पी.बी. के चेयरमैन द्वारा दिए गए भरोसे का स्वागत करते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि भरोसे के अनुसार समाधि की मरम्मत और पुनः बहाली जल्द की जाएगी। इस यादगार की मरम्मत और संरक्षण के संबंध में प्रयासों में ग्लोबल सिख काउंसिल ने पेशकश की है कि वह इवैक्यूई ट्रस्ट के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। 

इस स्मारक की सुरक्षा, मरम्मत और पुनः बहाली की पहल में उन्होंने पाकिस्तान की पंजाब सरकार और वहाँ के चुने हुए संसद सदस्यों को पूरा समर्थन देने के लिए कहा है।

 

Tags: Harjeet Singh Grewal , Global Sikh Council

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD