Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिग बॉस 19 : राशन की लड़ाई में भिड़े घरवाले, अशनूर कौर और फरहाना भट्ट में जोरदार बहस

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Ashnoor Kaur, Farhana Bhatt
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 24, 2025, 16:30 IST

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में फरहाना, कुनिका, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर ने कप्तान बनने के बाद मसाला बढ़ा दिया है। शो के शुरुआती दिनों में सिर्फ तान्या की बातें ही सोशल मीडिया पर छाई रहती थी, लेकिन अब टास्क में अशनूर कौर ने अपना रंग दिखा दिया है। 

शो के नए प्रोमो ने फैंस का भी एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है। जियो हॉटस्टार ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस नए राशन टास्क के बारे में बता रहे हैं। टास्क के लिए टीम को दो हिस्सों में बांट दिया गया है, जिसमें एक टीम की ड्रोन अशनूर कौर बनी हैं, जबकि दूसरी टीम की ड्रोन फरहाना भट्ट बनी हैं। 

अशनूर अपनी टीम के लिए राशन इकट्ठा कर रही हैं, लेकिन फरहाना बशीर के साथ मिलकर दूसरी टीम का राशन चुरा रही हैं। जिस टीम के पास जितना राशन बचेगा, उन्हें उसी राशन से काम चलाना होगा। इस बात पर कुनिका अशनूर पर भड़क जाती हैं कि घी तो है ही नहीं, जबकि गौरव कहता है कि कम से कम चावल तो बचा लेते।

टास्क के दौरान अशनूर और फरहाना भी भिड़ जाते हैं। दोनों के बीच राशन के डिब्बों को लेकर खींचतान भी होती है। लेकिन, प्रोमो देखकर लग रहा है कि राशन का टास्क फरहाना की टीम ही जीतने वाली है। आज के शो में फैंस को राशन टास्क ही देखने को मिलेगा। प्रोमो सामने आने के बाद फैंस फरहाना को 'स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट' बता रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा, ''अशनूर क्या पिकनिक पर आई है। फरहाना ने हिला दिया सबको।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''घर में सबसे स्ट्रॉन्ग लड़की फरहाना है।'' इतना ही नहीं शो में फैंस को कुनिका और फरहाना की भी जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलने वाली है, जिसमें फरहाना कुनिका को लेकर बहुत गंदा बोलेगी। लेकिन, कुनिका भी मजबूती से फरहाना की बातों का जवाब देगी। दोनों की लड़ाई का प्रोमो भी जारी हो चुका है।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Ashnoor Kaur , Farhana Bhatt

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD