Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

आरआईसीएम चंडीगढ़ ने "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान का किया आयोजन

Regional Institute of Cooperative Management, RICM Chandigarh, Swachhata Hi Seva, Swachhata Hi Seva Campaign, Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Sep 2025

Last updated on: Sep 24, 2025, 12:42 IST

भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय सहकारी प्रबन्ध संस्थान, सैक्टर-32सी, चण्डीगढ़ के समस्त कर्मचारियों एवं संस्थान में संचालित किये जा रहे विभिन्न पाठयक्रमों में अध्ययनरत छात्रों द्वारा दिनांक 23.09.2025 को एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया । इस अभियान का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। 

उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों, छात्रों एवं अन्य प्रतिभागियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में संबोधित करते हुए सभी को नियमित रूप से अपने कार्यस्थल, शैक्षणिक परिसर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने की प्रेरणा दी। इस अभियान के अंतर्गत संस्थान के परिसर के साथ-साथ सैक्टर -32 स्थित सावर्जनिक पार्क में भी सफाई की गई। 

कर्मचारियों और छात्रों ने मिलकर कचरा एकत्रित किया । कूड़ेदानों की सफाई की गई तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए जागरूकता फैलाने वाली तख्तिया भी लगाई। यह पहल जन भागीदारी से जन आंदोलन की भावना को साकार करती है जो स्वच्छ भारत मिशन के मूल उदेश्यों में से एक है।

इस अभियान के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली । संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकारों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करता रहेगा ।

 

Tags: Regional Institute of Cooperative Management , RICM Chandigarh , Swachhata Hi Seva , Swachhata Hi Seva Campaign , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD