Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुरुग्राम में ‘नमो युवा रन’ ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश, 10 हजार से अधिक युवाओं ने दौड़ में की सहभागिता

केंद्रीय विद्युत व आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने 'नमो युवा रन' का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Rao Narbir Singh, Gaurav Gautam, Gurugram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 21 Sep 2025

Last updated on: Sep 24, 2025, 11:33 IST

गुरुग्राम ने आज ‘नमो युवा रन’ के जरिए नशामुक्त समाज का बुलंद संदेश दिया। लेजर वैली पार्किंग से शुरू हुई इस भव्य दौड़ में 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। दौड़ का केंद्रीय विद्युत व आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया, कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह और युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम भी उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने नमो युवा रन में सहभागी बने हजारों युवाओं से आह्वान किया कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी व्यक्ति की क्षमता को नष्ट करता है और समाज को कमजोर बनाता है। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और कौशल विकास की ओर ध्यान देंगे तो न केवल उनका भविष्य सुरक्षित होगा बल्कि पूरा समाज एक बेहतर दिशा में आगे बढ़ेगा।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि यदि देश युवा है तो उसका भविष्य भी युवा ही होगा। उन्होंने कहा कि आज भारत की लगभग 65 प्रतिशत आबादी युवा है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसी आधार पर देश का प्रत्येक जिला और प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू सकता है। श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा का युवा आज न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश में अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परचम लहरा रहा है। खेल, शिक्षा, तकनीक और उद्योग जैसे क्षेत्रों में हरियाणा के युवाओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास ही युवाओं की असली शक्ति है। यदि युवा शिक्षा और कौशल के मार्ग पर आगे बढ़ते रहें तो निश्चित रूप से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा में उनका योगदान सबसे अहम होगा।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीवन में मेहनत की कोई कमी नहीं होनी चाहिए, लेकिन मेहनत के साथ-साथ स्वस्थ रहना भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में योग को अवश्य अपनाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि दुनिया के इतिहास में जितने भी बड़े परिवर्तन हुए हैं, उनमें युवाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा है। स्वामी विवेकानंद का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा था – “उठो और जागो, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो, रुकना मत।” आज के युवाओं को भी उनके इन विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छता का महाअभियान चलाकर महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। इस दिशा में समाज के हर वर्ग को सहयोग देना होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए नमो युवा रन जैसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन न केवल युवाओं को अनुशासन और एकता का संदेश देते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर और अन्य गतिविधियाँ समाज में जागरूकता और जनसेवा की भावना को और आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं।

*नए भारत का सपना साकार करने में युवाओं की भूमिका अहम : राव नरबीर सिंह*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक जिलेभर में विशेष गतिविधियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, खेल प्रतियोगिताएं और जनसेवा से जुड़े अनेक आयोजन किए जा रहे हैं, जिनमें आमजन विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए केवल आर्थिक प्रगति ही नहीं, बल्कि समाज का स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और नैतिक जिम्मेदारी भी उतनी ही आवश्यक है। यदि हम प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो विकास की यात्रा और भी मजबूत होगी।

कैबिनेट मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में प्रतिदिन पर्यावरण संरक्षण और शारीरिक व्यायाम के लिए समय अवश्य निकालें। उन्होंने कहा कि जब युवा शक्ति इस संकल्प को अपनाएगी तो देश की प्रकृति और स्वास्थ्य दोनों सशक्त होंगे। इसी के साथ नए भारत का सपना साकार करने में युवाओं की भूमिका अहम होगी।

*नमो युवा रन राष्ट्र निर्माण की एकता को मजबूती देने वाली एक अहम कड़ी : गौरव गौतम*

युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र  प्रभार) गौरव गौतम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नमो युवा रन युवाओं के जीवन में अनुशासन, सहनशीलता, धैर्य और राष्ट्र निर्माण की एकता को मजबूती देने वाली एक अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में देश प्रेम, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक सोच का संचार होता है, जो भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प किया है और इस संकल्प को साकार करने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज का युवा डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों की रीढ़ है। ये अभियान केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि नए भारत की मजबूत नींव हैं।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे वोकल फॉर लोकल के मंत्र को अपनाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें। 

उन्होंने कहा कि यदि हर युवा अपनी क्षमता और ऊर्जा को सही दिशा में लगाएगा तो निश्चित ही भारत न केवल आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि विश्व गुरु बनने का सपना भी पूरा होगा।इस अवसर पर सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व खेल मंत्री तथा कार्यक्रम के संयोजक संजय सिंह,  कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक डॉ विवेक अग्रवाल, डीसी अजय कुमार,  सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Rao Narbir Singh , Gaurav Gautam , Gurugram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD