Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

प्राकृतिक खेती की फसलों की खरीदारी के लिए गुरुग्राम व हिसार में स्थापित होगी मंडी: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

Shyam Singh Rana, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Karnal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 21 Sep 2025

Last updated on: Sep 24, 2025, 11:31 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसको लेकर किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सरकार द्वारा देशी गाय दी जा रही है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती की फसलों की खरीदारी के लिए गुरुग्राम व हिसार में मंडी स्थापित की जाएगी। 

प्राकृतिक खेती के दाम निर्धारित करने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि एक सप्ताह पहले धान की खरीद की शुरुआत की गई है। मंडियों में धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी है।कृषि मंत्री रविवार को करनाल में सेवा पखवाड़े के तहत हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड की ओर से आयोजित पीएम-प्रणाम किसान मैराथन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर समूचे देश में सेवा पखवाड़ा के माध्यम से 17 सितंबर से लेकर आगामी 2 अक्तूबर प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पीएम-प्रणाम किसान  मैराथन धरती माँ को सुरक्षित रखने में हमारे किसानों की अहम भूमिका को दर्शाती है। 

जिस प्रकार से इंसान अपनी सेहत का पूरी तरह से ध्यान रखता है उसी प्रकार भूमि के स्वास्थ्य को भी ठीक रखना है। फसलों में अत्यधिक यूरिया खाद व अन्य कीटनाशक दवाइयों के प्रयोग से भूमि का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना होगा ताकि अपने देश का पैसा देश में ही रहे, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

इस अवसर पर इंद्री के विधायक एवं हरियाणा सरकार के चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ मैराथन को झंडी दिखाने के उपरांत प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से किसान भाइयों को कृषि से संबंधित आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह पखवाड़ा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।  

 जिसके अंतर्गत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दिन समूचे देश में स्वास्थ्य अभियान चलाया गया और रक्त दान शिविर लगाए गए। जिससे रक्त की लाखों यूनिट इकट्ठा हुई जोकि जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि यह पखवाड़ा 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक मनाया जाएगा और गांधी जयंती के अवसर पर हम सबको स्वदेशी वस्तुएं प्रयोग करने का संकल्प लेना होगा।

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Karnal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD