Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आज के युवा कल भारतीय सेना का बनेंगे गौरव, देश का नाम करेंगे रोशन - नायब सिंह सैनी

हिसार के आकाश में पहली बार दिखा हवाई रोमांच का नज़ारा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Hisar, Indian Armed Forces
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 21 Sep 2025

Last updated on: Sep 24, 2025, 11:30 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। उन्होंने एयर शो को युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया और कहा कि आज के युवा कल भारतीय सेना के गौरव बनेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा परिसर में जीओसी डॉट डिवीजन और हिसार जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एयर शो के दौरान उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे। इस शो में भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम ने कई हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया।

सशस्त्र बलों के अधिकारियों, जवानों और नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय वायु सेना देश के सुरक्षा कवच का एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राफेल जैसे आधुनिक लड़ाकू विमानों की खरीद कर वायु सेना की ताकत बढ़ाई है। हमारे पायलट राफेल, सुखोई और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों के माध्यम से दुश्मनों को हराने में सक्षम हैं। मुख्यमंत्री ने गर्व व्यक्त किया कि हमारी वायु सेना ने ऑपरेशन संदूर में अपनी ताकत और पराक्रम का प्रदर्शन कर दुनिया में अपना परचम लहराया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एयर शो ने अनुशासन, टीम वर्क और अटूट देशभक्ति का जीवंत संदेश दिया। सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम के प्रत्येक करतब में उनके मोटो “सदैव सर्वोत्तम” यानी “हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन” की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का एयर शो में आना यह दर्शाता है कि नागरिकों के मन में भारतीय सेना के प्रति गहरा सम्मान है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के लिए राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनकी विधवाओं की पेंशन बढ़ाकर 40,000 रुपये मासिक की गई है। युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये किया गया है। साथ ही, हरियाणा सरकार ने अग्नि वीरों को 10 प्रतिशत  आरक्षण देने का भी निर्णय लिया है।

हिसार के उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि यह पहला अवसर था जब हरियाणा में इस प्रकार का एयर शो आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना और उन्हें भारतीय वायुसेना और पायलट बनने का सपना देखने के लिए प्रोत्साहित करना है। सूर्यकिरण टीम के पायलटों ने 150 किमी प्रति घंटे से 650 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी, विभिन्न फॉर्मेशन में एरोबेटिक प्रदर्शन किया और हिसार के शहीद विंग कमांडर साहिल गांधी को भी सलामी दी।

एयर शो में बडी संख्या में हिसार व आसपास के जिलों के अलावा सेना छावनी के सैनिक, अधिकारी, उनके परिजन, आर्मी पब्लिक स्कूल और एनसीसी के स्काउट शामिल हुए।अवसर पर विधायक रणधीर पनिहार, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक विनोद भ्याना, सेना मेडल मेजर जनरल अमित तलवार, नागरिक उड्डयन विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार, विशिष्ट सेवा मेडल ब्रिगेडियर अमित प्रियव्रत, कर्नल सुधीर नौहवार, कर्नल समीर शर्मा, कर्नल जयंत और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Hisar , Indian Armed Forces

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD