Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

फगवाड़ा साइबर धोखाधड़ी मामला: 2.05 करोड़ रुपए की हवाला मनी के साथ एक और गिरफ़्तार

कुल गिरफ्तारियों की गिनती 39 तक पहुँचीं

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Kapurthala Police, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 23 Sep 2025

Last updated on: Sep 24, 2025, 10:45 IST

फगवाड़ा में बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी सिंडिकेट के हाल ही में हुए भंडाफोड़ के बाद अहम कार्रवाई के तहत कपूरथला पुलिस ने लुधियाना से एक और आरोपी को 2.05 करोड़ रुपए हवाला राशि समेत गिरफ़्तार किया है। इसके साथ गिरफ्तारियों की संख्या अब 39 हो गई है और इस मामले में बरामद कुल राशि 2.15 करोड़ रुपए तक पहुँच गई है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किए गए आरोपी की पहचान पवन के रूप में हुई है, जो राजस्थान के बीकानेर का निवासी है। जानकारी अनुसार, कपूरथला पुलिस ने फगवाड़ा में 38 व्यक्तियों को 40 लैपटॉप, 67 मोबाइल और 10,000 की नकदी समेत गिरफ़्तार कर एक बड़े साइबर धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश किया था। यह मॉड्यूल सॉफ्टवेयर सेवाएं प्रदान करने की आड़ में अमेरिका और कनाडा के लोगों को निशाना बनाता था।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस टीमों ने लुधियाना स्थित एक हवाला ऑपरेटर पर भी कड़ी नजर रखी हुई है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच से पता चला है कि लेन-देन मुख्य रूप से बिटकॉइन के माध्यम से किया जाता था और हवाला चैनलों का भी इस्तेमाल होता था।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है, ताकि संबंधित नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कपूरथला गौरव तूरा ने कहा कि मामले की तकनीकी जांच के दौरान पुलिस टीमों को इस रैकेट में लुधियाना के व्यक्ति की संलिप्तता का पता चला।

इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, एसपी इन्वेस्टिगेशन प्रभजोत सिंह विर्क की देखरेख और डीएसपी डिटेक्टिव परमिंदर सिंह, सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह तथा साइबर क्राइम थाना प्रभारी अमनदीप कौर की अगुवाई में पुलिस टीमों ने लुधियाना में हवाला ऑपरेटर के घर पर छापा मारा। वहाँ उसके सहायक पवन को 2.05 करोड़ रुपए नकदी के साथ मौके से गिरफ़्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिसकी पहचान अमरिंदर सिंह उर्फ़ साबी टोहरी के रूप में हुई है। उसने फगवाड़ा में इमारत किराए पर ले रखी थी और वह दिल्ली के सूरज से जुड़ा हुआ था, जो आगे कोलकाता के शेन नामक संदिग्ध से संबंधित है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 14 दिनांक 19.09.2025 को धारा 111, 318(4) और 61(2) बीएनएस तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं 66 और 66 के तहत थाना साइबर क्राइम कपूरथला में मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Kapurthala Police , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD