Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

'राइज एंड फॉल': ब्रेकफास्ट टेबल पर आकृति नेगी की अर्जुन बिजलानी और अहाना कुमरा से हुई तगड़ी बहस

OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Rise and Fall, MX Player, Amazon MX Player
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Sep 2025

Last updated on: Sep 22, 2025, 17:41 IST

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के नए एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच ब्रेकफास्ट टेबल पर तगड़ी बहस देखने को मिली। इसमें आकृति नेगी कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी और अहाना कुमरा पर गुस्सा होती दिखाई दीं। इस झगड़े की शुरुआत तब हुई जब अहाना ने सभी को नाश्ते के लिए इकट्ठा होने का सुझाव दिया। 

उसने डाइनिंग टेबल पर अर्जुन बिजलानी से कहा, "हे भगवान, यह लड़की (आकृति) कभी थैंक्स नहीं कहती, कभी प्लीज नहीं कहती, कभी सॉरी नहीं बोलती।" अर्जुन ने उनसे सहमति जताते हुए कहा, "वह बस बनावटी मुस्कान बनाना जानती है और फिर सारी गलत बातें बोल देती है, कोई गेम नहीं, बिल्कुल नहीं।"

आहाना ने आगे कहा कि आकृति एक न्यूज चैनल में काम करने के लिए ज्यादा सही होगी। जैसे ही उनके इस कमेंट का आकृति को पता चलता है, तो दोनों कंटेस्टेंट को खरी-खरी सुनाने लगती हैं। बाद में आकृति ने अनाया बांगर को बताया कि टावर के अंदर इस तरह के टकराव से वह कितनी असहज महसूस करती हैं।

उन्होंने कहा, "असल जिंदगी में मैं बहुत अलग हूं यार। कल जो हुआ ना, ये सब करना मुझे पसंद नहीं है।" अनाया ने उसे सपोर्ट करते हुए कहा कि दूसरे कंटेस्टेंट ने आकृति के साथ गलत व्यवहार किया था। आकृति ने कहा कि हालांकि कभी-कभी उसे माफी मांगने का मन करता है, लेकिन कुछ टिप्पणियां इतनी गहरी चोट पहुंचाती हैं कि वह पहल करने से ही पीछे हट जाती है।

इससे पहले वाले एपिसोड में अर्जुन बिजलानी को घर से निकलने के लिए नॉमिनेट किया गया था, लेकिन जनता की वोटिंग की वजह से बच गए। इसके बाद अर्जुन का आक्रामक रुख देखने को मिला और वह बाली और आकृति के साथ तीखी बहस करते दिखाई दिए थे। इस शो में कंटेस्टेंट्स को 'रूलर्स' और 'वर्कर्स' के रूप में विभाजित किया गया है। 

शो में फिलहाल बाली, अहाना कुमरा, कुब्रा सैत, अनाया बांगर, आरुष भोला और आकृति नेगी वर्कर्स के रूप में दिख रहे हैं, जबकि अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, अहाना कुमरा, कीकू शारदा, नयनदीप रक्षित और अरबाज पटेल रूलर बने हुए हैं। यह शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम हो रहा है। इसे सोनी टीवी चैनल पर रात को 10:30 बजे प्रसारित किया जा रहा है।

 

Tags: OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Rise and Fall , MX Player , Amazon MX Player

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD