Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

क्विंटन डी कॉक ने वनडे फॉर्मेट से वापस लिया संन्यास

Sports News, Cricket, Batsman, Bowler, Quinton de Kock
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Sep 2025

Last updated on: Sep 22, 2025, 17:40 IST

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले लिया है। इस अनुभवी खिलाड़ी को पाकिस्तान दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही क्विंटन डी कॉक नामीबिया के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में भी खेलेंगे। 

इस वापसी के साथ क्विंटन डी कॉक ने संकेत दिया है कि वह विश्व कप 2027 में खेलते नजर आ सकते हैं। वर्तमान हेड कोच शुकरी कॉनराड ने कहा, "क्विंटन की व्हाइट बॉल टीम में वापसी हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। जब हमने पिछले महीने उनके भविष्य के बारे में बात की थी, तो यह स्पष्ट था कि उनमें अभी भी अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की महत्वाकांक्षा है। 

हर कोई जानता है कि वह टीम को गुणवत्ता प्रदान करते हैं। उनकी वापसी से टीम को ही फायदा होगा।" साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास लिया था। वहीं, टी20 विश्व कप 2024 के खिताबी मुकाबले के बाद क्विंटन डी कॉक इस फॉर्मेट में भी खेलते नजर नहीं आए हैं।

भले ही बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान नहीं किया था, लेकिन उन्हें साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल नहीं किया गया। पूर्व कोच रॉब वाल्टर उनकी दीर्घकालिक योजनाओं को लेकर अनिश्चित थे। हालांकि, इस बीच क्विंटन डी कॉक टी20 लीग में सक्रिय रहे।

क्विंटन डी कॉक ने 54 टेस्ट मुकाबलों में 6 शतक और 22 अर्धशतक की मदद से 3,300 रन बनाए हैं। वहीं, 155 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 6,770 रन अपने नाम किए। इस दौरान उनके बल्ले से 21 शतक और 30 अर्धशतक निकले। क्विंटन डी कॉक ने साउथ अफ्रीका की ओर से 92 टी20 मुकाबलों में 31.51 की औसत के साथ 2,584 रन बनाए। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Batsman , Bowler , Quinton de Kock

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD