Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रादेशिक सड़क उत्थान योजना के तहत राज्य की 9 हजार 410 किलोमीटर की 4227 सडक़ों की कार्पेटिंग तथा निर्माण कार्यों का होगा शुभारंभ : रणबीर गंगवा

गुरू जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Hisar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 20 Sep 2025

Last updated on: Sep 22, 2025, 10:52 IST

लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बताया कि रविवार को प्रादेशिक सड़क उत्थान योजना के तहत राज्य की 9 हजार 410 किलोमीटर की 4227 सडक़ों की कार्पेटिंग/निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। इन सडक़ों के निर्माण के लिए सरकार की ओर से 4827 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को हिसार के गुरू जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सड़कों की कार्पेटिंग/निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की 2285 के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 549, शहरी स्थानीय निकाय विभाग की 347, पंचायती राज की 276, एग्रीकल्चर मार्किटिंग बोर्ड की 498 तथा एचएसआइआइडीसी की 272 सडकों के निर्माण कार्य आगामी दिनों में पूरे किए जाएगे। रविवार को जिन सडक़ों के निर्माण कार्यों का लोकापर्ण होगा, उनमें वे 110 सडके शामिल है जिनके टेंडर होने उपरांत वर्क अलॉट हो चुके है।उन्होंने कहा कि मजबूत सडक़ नेटवर्क न केवल परिवहन को सरल बनाता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग जैसे क्षेत्रों को भी गति देता है। 

मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलते ही प्रदेश के विभिन्न जिलों की 110 सडक़ों का निर्माण कार्य एक साथ शुरू हो जाएगा। इनमें अम्बाला जिले की 09 , झज्जर जिले 04, भिवानी 08, जींद की 06, चरखी दादरी की 04, कैथल की 06, फरीदाबाद की 04, करनाल की 03, फतेहाबाद की 04, कुरुक्षेत्र की 08, गुरुग्राम की 05, हिसार की 04, नूंह की 04, पलवल की 06, पंचकूला की 02, पानीपत की 04, रेवाड़ी की 04, रोहतक की 09, सिरसा की 04, सोनीपत की 05, यमुनानगर की 03 तथा महेंद्रगढ़ जिले की 4  सडक़ों का निर्माण कार्य शामिल है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 21 सितम्बर का यह ऐतिहासिक शुभारंभ हरियाणा को विकास की नई दिशा देगा और प्रदेश के नागरिकों को बेहतर सडक़ सुविधा उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Hisar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD