Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने जलघर का किया औचक निरीक्षण

ड्यूटी से अनुपस्थित मिले बेलदार बलवंत को निलंबित करने के दिए निर्देश

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Hisar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 20 Sep 2025

Last updated on: Sep 22, 2025, 10:51 IST

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को हिसार के तलवंडी बादशाहपुर के जलघर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को साफ-सफाई  व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने  के निर्देश दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण के समय ड्यूटी से अनुपस्थित मिले बेलदार बलवंत को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर घर जल अभियान के तहत हरियाणा प्रदेश ने सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। आज प्रदेश के अधिकांश गांवों और कस्बों में घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि जल ही जीवन है और स्वच्छ जल का हर नागरिक तक पहुंचना सरकार की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार ने इस सपने को पूरा कर प्रदेश के हर घर तक पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का संकल्प पूरा किया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलघरों की नियमित मॉनिटरिंग, समय पर मरम्मत और पारदर्शी कार्य प्रणाली सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी न रहे।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Hisar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD