Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सैकड़ों की तादाद में युवाओं ने अभय सिंह चौटाला का नेतृत्व स्वीकार करते हुए इनेलो का दामन थामा

अभय सिंह चौटाला ने किलोई (रोहतक) के मढ़ाक धाम स्थित बाबा नागर दास कुश्ती अकादमी में पहुँचकर बाबा श्री भोला दास जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 20 Sep 2025

Last updated on: Sep 22, 2025, 10:41 IST

शनिवार के दिन इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला का रोहतक दौरा बेहद खास रहा। इस दौरान भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा को अलविदा करके सैकड़ों की तादाद में युवाओं ने अभय सिंह चौटाला का नेतृत्व स्वीकार करते हुए इनेलो का दामन थामा। इनेलो में शामिल होने वाले प्रमुख नाम - हरजीत बेरवाल सोरखी (पूर्व युवा हलका अध्यक्ष जजपा,हांसी), अनिल बेरवाल सोरखी (पूर्व सरपंच), मोहित बामल (पूर्व इनसो अध्यक्ष डीएन कॉलेज, हिसार), युवराज बेरवाल सोरखी (कांग्रेस), गोगल श्योराण सोरखी (कांग्रेस), दीपक (कुम्भा) कांग्रेस, डॉ जोगा सोरखी (कांग्रेस), बलिन्द्र नैन (कांग्रेस), वीरभान बेरवाल सोरखी (कांग्रेस), राजबीर गिल सोरखी (कांग्रेस) के साथ उनके सैकड़ों साथियों ने इनेलो पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर इनेलो में अपनी आस्था व्यक्त की। 

वहीं गांव इस्माईला में एडवोकेट रवि खत्री के निवास पर दर्जनों युवाओं एवं अनेकों परिवारों ने विभिन्न पार्टियों को छोडक़र इनेलो परिवार में अपनी आस्था व्यक्त की। झज्जर से पूर्व जिला परिषद् प्रत्याशी सुमित दलाल (गाँव मातन) ने कांग्रेस पार्टी को छोडक़र सैकड़ों साथियों के साथ जननायक चौधरी देवीलाल जी की विचारधारा में आस्था जताते हुए इनेलो परिवार का दामन थामा। 

अभय सिंह चौटाला ने सभी मेहनती एवं ऊर्जावान साथियों का इनेलो परिवार में शामिल होने पर हार्दिक स्वागत किया।उसके बाद अभय सिंह चौटाला ने किलोई (रोहतक) के मढ़ाक धाम स्थित बाबा नागर दास कुश्ती अकादमी में पहुँचकर बाबा श्री भोला दास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। अकादमी में मेहनत और पसीने से भविष्य गढ़ रहे होनहार बच्चों से मुलाक़ात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD