Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Arshdeep Singh, Asia Cup, Asia Cup 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 16:39 IST

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शुक्रवार को एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ एक विकेट हासिल किया, जिसके साथ वह टी20 क्रिकेट में विकेटों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए। एशिया कप 2025 में भारत जीत की हैट्रिक के साथ सुपर 4 के मुकाबले खेलेगा।

टीम इंडिया ने शुक्रवार को आबू धाबी में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में ओमान के खिलाफ 21 रन से जीत दर्ज की। अर्शदीप सिंह साल 2022 से अब तक कुल 64 टी20 मुकाबलों में 18.49 की औसत के साथ 100 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 222.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए कुल 1,849 रन दिए।

वहीं, इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। चहल ने अपने टी20 करियर में 80 मुकाबले खेले हैं, जबकि पांड्या अब तक 117 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह (92 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (90 विकेट) क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।

वैश्विक स्तर पर टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है, जिन्होंने 103 टी20 मुकाबलों में 173 शिकार किए हैं। शेख जायद स्टेडियम में भारत-ओमान के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 188 रन बनाए।

भारत की ओर से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 38 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से शाह फैसल, जितेन रामानंदी और आमिर कलीम ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में ओमान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 167 रन बना सकी।

ओमान के लिए आमिर कलीम ने 46 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, जबकि हम्माद मिर्जा ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Arshdeep Singh , Asia Cup , Asia Cup 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD