Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

31वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं रुबीना दिलैक, खूबसूरती और समझदारी से जीता दिल

Rubina Dilaik, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 14:27 IST

अभिनेत्री रुबीना दिलैक हमेशा अपने फैशन सेंस से दर्शकों के दिलों में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती रहती हैं। अभी हाल ही में अभिनेत्री 31वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरल इम्प्लांटोलॉजिस्ट के उद्घाटन समारोह में शामिल हुई थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने शुक्रवार को एक पोस्ट के जरिए दी। 

अभिनेत्री ने समारोह की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "31वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरल इम्प्लांटोलॉजिस्ट के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर गर्व महसूस हो रहा है। ये देखकर खुशी हुई कि 30 अलग-अलग देशों से आए हुए होनहार और बुद्धिमान लोग एक साथ मिलकर तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

रुबीना ने स्काई ब्लू कलर की एलिगेंट साड़ी के साथ पिंक कलर का ब्लाउज पेयर किया है। लॉन्ग सिल्वर इयररिंग्स और बिंदी ने उनके ट्रेडिशनल लुक को और खूबसूरत बना दिया। वहीं, बालों को हल्के कर्ल से स्टाइल किया है। तस्वीरों की बात करें तो पहली में रुबीना बड़ी-सी खिड़की के पास बैठकर कैंडिड पोज देती नजर आ रही हैं। 

दूसरी में वह चेयर पर बैठकर चिक सनग्लासेस लगाए नीचे की ओर देखते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं, तीसरी में वह हाथों में गुलाब का गुल्दस्ता लिए पोज दे रही हैं। बाकी तस्वीरों में वह और कई तरह के पोज दे रही हैं। वीडियो की बात करें तो वह पहली वीडियो में स्पीच दे रही हैं और दूसरी में स्टेज पर बच्चों के साथ नजर आ रही हैं।

रुबीना ने टीवी सीरियल 'छोटी बहू' और 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' जैसे हिट शो में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इसके अलावा, वह 'बिग बॉस 14' की विनर भी रह चुकी हैं, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई थी। इन दिनों वह पति अभिनव शुक्ला के साथ 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं। शो 2 अगस्त से कलर्स टीवी और जीयोहॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है।

 

Tags: Rubina Dilaik , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD