Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

हरियाणा के सरपंच करेंगे नवाचारों का अध्ययन, उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट का करेंगे दौरा

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पानीपत के सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल को झंडी दिखाकर किया रवाना

Krishan Lal Panwar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Panipat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 11:02 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार के मार्गदर्शन में रिवेंप्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला पानीपत के जन प्रतिनिधि 56 सरपंच (21 महिला और 35 पुरुष) उत्तर प्रदेश के मथुरा और आगरा में आयोजित पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का दौरा करेंगे। सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल को गुरुवार को विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने पानीपत में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्री पंवार ने बताया कि यह एक्सपोजर विजिट 18 सितम्बर से 22 सितंबर तक आयोजित होगी, जिसका संचालन पॉजिटिव मंत्रा कंसल्टिंग पीवीटी लिमिटेड, गुरुग्राम द्वारा किया जाएगा। प्रतिभागियों को मथुरा और आगरा की ग्राम पंचायतों द्वारा शुरू की गई विभिन्न नवाचारी पहलों से रूबरू कराया जाएगा, ताकि वे इन अच्छी प्रथाओं को हरियाणा की पंचायतों में लागू कर सकें।

उन्होंने बताया कि इन सभी के साथ 6 महिला और 6 पुरुष अधिकारी भी नामित किए गए हैं जो आधिकारिक तौर पर उनके साथ कार्य शैलियों का जायजा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट, महिलाओं के लिए बनाए गए विशेष अस्पताल, स्वयं सहायता समूह के लिए बनाए गए बाजार, पार्क विद आउटडोर जिम, अमृत सरोवर, जलापूर्ति, स्थानीय महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर, वॉटर टैंक, वृद्धों के लिए ओल्ड एज होम, इत्यादि की जानकारी लेंगे।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Panipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD