Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रबोध सक्सेना ने एकीकृत विकास, डेटा-संचालन और सामुदायिक नेतृत्व की आवश्यकता पर बल दिया

Chief Secretary Himachal Pradesh, Prabodh Saxena, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Sep 2025

Last updated on: Sep 19, 2025, 17:01 IST

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में आज यहां सतत विकास पर राज्य स्तरीय संचालन समिति (एसएलएससी) की बैठक में आगामी राज्य मानव विकास रिपोर्ट पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने नीति और शासन के संबंध में राज्य की वर्तमान जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। 

हितधारक विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश में सतत विकास सुनिश्चित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने इस पहल के तहत निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक व्यापक और एकीकृत अभियान शुरू करने के सुझाव दिए।

श्री सक्सेना ने संबंधित विभागों को मौजूदा संसाधनों, बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए धन की अपर्याप्तता और नौकरशाही प्रक्रिया सहित नए साधन सृजित करने की चुनौतियों से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि, जल और वानिकी आपस में जुड़े हुए क्षेत्र हैं और किसी एक में व्यवधान से दूसरे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने वर्तमान की चुनौतियों का समाधान करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। पिछले कुछ वर्षों में राज्य को गंभीर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा है जिससे जान-माल का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। 

उन्होंने समय की मांग को देखते हुए सामूहिक रूप से प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि नियोजन प्रक्रिया के लिए भौगोलिक परिस्थितियों, आकांक्षाओं और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक समग्र, समावेशी और सहभागी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जलवायु संरक्षण और सतत मानव विकास को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत विकास, डेटा-संचालन और सामुदायिक नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सतत विकास में हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्यों को आदर्श बनाने के लिए राज्य की एतिहासिक प्रगति, देश में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका, एकीकृत-दृष्टिकोण और भविष्य के नेतृत्व जैसे कारकों पर विचार किया जाना चाहिए।

इससे पूर्व, यूएनडीपी की प्रतिनिधि अमी मिश्रा ने राज्य की जलवायु पर कार्रवाई नीति और शासन के संबंध में राज्य मानव विकास रिपोर्ट (एचडीआर) पर एक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव जल शक्ति विभाग राखिल कहलों, वन बल प्रमुख संजय सूद, मुख्य वन अरण्यपाल के. थिरुमल, राजस्व-आपदा प्रबंधन के निदेशक एवं एवं विशेष सचिव डी.सी राणा और एपीसीसीएफ (परियोजना) पी.के. राणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Prabodh Saxena , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD