Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीजीसी लांडरां ने पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, चंडीगढ़ के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 19 Sep 2025

Last updated on: Sep 19, 2025, 16:07 IST

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी), लांडरां ने पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (पीजीजीसी), सेक्टर 11, चंडीगढ़ के साथ एक स्ट्रेटेजिक अकादमिक पार्टनरशिप की है और इसके लिए एक समझौता ज्ञापन यानि मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एमओयू दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग को मज़बूत करने के उद्देश्य से किया गया है। 

इसके अंतर्गत जॉइंट वर्कशॉप्स, सेमिनार्स, छात्र-केंद्रित गतिविधियों, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम्स  के साथ-साथ छात्र और फैकल्टी एक्सचेंज के अवसर जैसी अनेक पहलें शामिल हैं। यह समझौता ज्ञापन (प्रो.) जे.के. सहगल, प्रिंसिपल, पीजीजीसी, सेक्टर 11, डॉ. हरसिमरन कौर, डीन, आईक्यूएसी, सीजीसी लांडरां, श्रीमती रेनू ओबेरॉय, चीफ लाइब्रेरियन, सीजीसी लांडरां, श्रीमती दीपशिखा, डीन, पीजीजीसी सेक्टर 11, श्री रंजन वर्मा, वाईस प्रिंसिपल, पीजीजीसी सेक्टर 11 तथा डॉ. जगदीश कौर, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर, पीजीजीसी सेक्टर 11, चंडीगढ़ की उपस्थिति में औपचारिक रूप से संपन्न हुआ। 

सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर, डॉ. राजदीप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह सहयोग न केवल रिसर्च और इनोवेशन के लिए एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि ज्ञान-साझा, स्किल डेवलपमेंट और दोनों संस्थानों के छात्रों एवं फैकल्टी सदस्यों की समग्र प्रगति को भी प्रोत्साहित करेगा। 

यह अकादमिक अलायन्स प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, इनोवेशन को आगे बढ़ाने और भविष्य के लिए तैयार प्रोफेशनल्स की एक मजबूत नींव बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD