Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने डेयरी विकास विभाग में नव-नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान केवल डेयरी विकास विभाग में 52 युवाओं की भर्ती; विभिन्न विभागों में 55 हज़ार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरियाँ

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 19:12 IST

पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज डेयरी विकास विभाग में भर्ती किए गए तीन नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही वर्ष 2022 से अब तक इस विभाग में नई भर्तियों की कुल संख्या 52 हो गई है। इन नियुक्तियों में 34 इंस्पेक्टर ग्रेड-2 अधिकारी, 8 क्लर्क, 5 आई.टी. क्लर्क, 4 स्टेनोटाइपिस्ट और 1 ड्राइवर शामिल हैं, जिससे विभाग की कार्यकुशलता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

नव-नियुक्त उम्मीदवारों को बधाई देते हुए स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने उन्हें अपनी सेवाएँ लगन और निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सार्वजनिक सेवाओं को ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि डेयरी विकास विभाग की मज़बूती हमारे किसानों की सहायता करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोज़गार देने के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए स खुड्डियां ने बताया कि मौजूदा राज्य सरकार ने युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ प्रदान कर एक ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। ये सभी नौकरियाँ पूरी पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर दी गई हैं।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD