Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एड्स नियंत्रण समिति ने राज्य स्तरीय रेड रिबन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया

Rajiv Kumar, Himachal Pradesh State AIDS Control Society, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

17 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 13:00 IST

परियोजना निदेशक राजीव कुमार की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने मंगलवार को युवाओं को जागरूक करने के लिए राज्य स्तरीय रेड रिबन प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूल के छात्रों में एचआईवी, एड्स, यौन संक्रमित रोग, टीबी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक करना था।

राजीव कुमार ने कहा कि स्वस्थ समाज बनाने के लिए युवाओं में एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक कार्य करके छात्र प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व कौशल विकसित करने और अपने स्कूल व मोहल्ले में जानकारी प्रदान करने के प्रति प्रेरित करते हैं। 

जागरूकता से न केवल भ्रांतियां कम होती हैं, बल्कि लोगों को सही निर्णय लेने और एक सशक्त, जिम्मेदार और सहिष्णु समाज बनाने में मदद मिलती है। बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, शिमला, सिरमौर और ऊना के जिला स्तर पर विजेता स्कूलों की टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल हुईं। 

शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली टीम के ईशान जोगटा और त्रिकांश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह टीम 22 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के रेड रिबन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। अन्य आठ राज्यों की टीमों के साथ वे इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

हमीरपुर के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अमरोही की टीम (अशिन्का ठाकुर और तमन्ना) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सोलन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की टीम (ईशान और सारांश ठाकुर) तीसरे स्थान पर रही। राजीव कुमार ने विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने कहा कि छात्रों में जागरूकता उत्पन्न करना एक स्वस्थ और सहानुभूतिपूर्ण समाज बनाने में मदद करता है। ज्ञान और नेतृत्व दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं और राज्य भर में जागरूकता उत्पन्न करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

Tags: Rajiv Kumar , Himachal Pradesh State AIDS Control Society , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD