Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

पीएम मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में राज्यपाल और सीएम ने की ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत

Santosh Kumar Gangwar, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 11:45 IST

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को शुरू हुए देशव्यापी ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान को राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है। अभियान की शुरुआत के मौके पर रांची के सदर अस्पताल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है और सशक्त परिवार ही सशक्त भारत का निर्माण करता है।” राज्यपाल ने कहा कि इस अभियान के तहत झारखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से लेकर जिला अस्पतालों तक स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। 

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों, पंचायत सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहिया दीदियों और मीडिया से इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभियान झारखंड की आधी आबादी के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। 

उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के बीच एनीमिया और कुपोषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार मुहिम चलाई जा रही है और बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल और अंतरिक्ष सहित हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। 

राज्य सरकार भी आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।उन्होंने विश्वास जताया कि स्वस्थ, पोषित और सुरक्षित महिलाएं न केवल मजबूत परिवार की नींव रखेंगी बल्कि राज्य और देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। 

सोरेन ने कहा कि हमारी आधी को शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप में मजबूती मिलेगी तो समाज, राज्य और देश आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू सहित कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD