Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

रुबिना दिलैक का स्टाइलिश अंदाज, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की पोस्ट

Rubina Dilaik, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 11:40 IST

छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री रुबिना दिलैक इन दिनों टीवी रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में पति अभिनव के साथ नजर आ रही हैं। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।पोस्ट की गई तस्वीरों में उनका ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है।

रुबिना ने इन तस्वीरों में ब्लैक कलर का इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहना है, जो उनकी खूबसूरती को और निखार रहा है। मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को सादगी और आकर्षण का बेहतरीन मिश्रण दिया। उन्होंने बालों को सामने से स्टाइल किया है, जबकि पीछे की ओर चोटी बनाई, जिसने उनके लुक को और भी आकर्षक लुक दिया है।

इसके साथ ही, उन्होंने स्टाइलिश सनग्लास पहनकर अपने लुक को और भी ट्रेंडी बनाया। उनकी इन तस्वीरों में आत्मविश्वास और बिंदास अंदाज साफ झलक रहा है।इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के साथ रुबिना ने कैप्शन लिखा, "बस खो बैठे।" तस्वीरों में वह किसी आउटडोर लोकेशन पर नजर आ रही हैं, जहां उनकी मुस्कान और कॉन्फिडेंस ने फैंस का दिल जीत लिया। 

सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी। वे पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।रुबिना दिलैक ने टीवी सीरियल 'छोटी बहू' और 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' जैसे शोज से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा, वह 'बिग बॉस 14' की विनर रह चुकी हैं, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। 

इन दिनों वह पति अभिनव शुक्ला के साथ 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।रुबिना और अभिनव के अलावा, इस शो में हिना खान और रॉकी जायसवाल, अविका गौर और मिलिंद चंदवानी, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी, सुदेश लहरी और ममता लहरी, गीता फोगाट और पवन कुमार के अलावा स्वरा भास्कर और फहाद अहमद शामिल हैं। इसे सोनाली बेंद्रे और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी होस्ट कर रहे हैं।

 

Tags: Rubina Dilaik , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD