Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में दूरसंचार और डिजिटल संचार अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की

विश्वसनीय मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं तक सार्वभौमिक पहुँच पर ज़ोर दिया

Omar Abdullah, Chief Minister of JK, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu, Satish Sharma, Nasir Aslam Wani, Atal Dulloo, Dheeraj Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 16 Sep 2025

Last updated on: Sep 17, 2025, 12:55 IST

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू और कश्मीर में दूरसंचार और डिजिटल संचार अवसंरचना को मजबूत बनाने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का विशेष ध्यान दूर-दराज़ के गाँवों, डार्क ज़ोन्स और रेलवे सुरंगों तक सेवाएँ पहुँचाने पर था। बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सतीश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, कई प्रशासनिक सचिव और बीएसएनएल के अधिकारी मौजूद थे। 

बैठक में चल रही परियोजनाओं की स्थिति और उनके कार्यान्वयन में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपर्क प्रगति का पुल है और मज़बूत मोबाइल व इंटरनेट सेवाएँ सुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ, जीवंत पर्यटन और समग्र जनकल्याण के लिए आवश्यक हैं।

बीएसएनएल अधिकारियों ने संशोधित भारतनेट परियोजना चरण-प्प्प् की प्रगति के बारे में जानकारी दी, जिसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों को हाई-स्पीड इंटरनेट मुहैया कराना है। मुख्यमंत्री ने सख्त समयसीमानों का पालन करने के निर्देश दिए और बिना कवरेज वाले और दूरस्थ आवासीय क्षेत्रों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

चर्चा के दौरान कई मुद्दों को सामने रखा गया जिनके त्वरित समाधान हेतु सरकारी हस्तक्षेप आवश्यक है। इनमें दूरसंचार टावर और उपकरण स्थापना के लिए भूमि का शीघ्र आवंटन, और आर एंड बी, पीएमजीएसवाई, बीआरओ तथा वन विभाग जैसे विभागों द्वारा ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए त्वरित ’राइट ऑफ वे’ अनुमतियों का निर्गमन शामिल था।

निरंतर सेवाओं की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया गया, जिसमें भारतनेट को चालू कराने के लिए सभी ग्राम पंचायतों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराना, केंद्रीकृत बिलिंग और स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली लागू करना और जहाँ डिजिटल सेवाएँ स्थापित की जानी हैं वहाँ पंचायत या अन्य सरकारी भवनों की उपलब्धता और कार्यक्षमता सुनिश्चित करना शामिल था।

सरकार की पूर्ण सहायता का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा “हमारे गाँवों और कस्बों का डिजिटल सशक्तिकरण समावेशी विकास की आधारशिला है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि जम्मू-कश्मीर का कोई भी हिस्सा चाहे वह सुदूर बस्ती हो, डार्क ज़ोन हो या रेलवे सुरंग अलग-थलग न रहे।“

मुख्यमंत्री ने बीएसएनएल और संबंधित सरकारी विभागों को परस्पर घनिष्ठ समन्वय में कार्य करने, अवरोधों को शीघ्र सुलझाने और जम्मू-कश्मीर में समय पर कनेक्टिविटी परियोजनाएँ पूरी करने के निर्देश दिए।

 

Tags: Omar Abdullah , Chief Minister of JK , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu , Satish Sharma , Nasir Aslam Wani , Atal Dulloo , Dheeraj Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD