Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

'एक दीवाने की दीवानियत' का नया गाना 'बोल कफ्फारा क्या होगा' रिलीज, सोनम बाजवा ने शेयर किया पोस्ट

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sonam Bajwa, Bol Kaffara Kya Hoga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Sep 2025

Last updated on: Sep 16, 2025, 12:32 IST

अभिनेता हर्षवर्धन राणे की मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का नया गाना 'बोल कफ्फारा क्या होगा' रिलीज हो गया है। अभिनेत्री सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम पर इस गाने को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "दीवानों के आंसू से बह जाएगा जग यारा, बोल कफ्फारा क्या होगा। 

'बोल कफ्फारा क्या होगा' अब रिलीज हो गया है। 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" यह गाना फिल्म के इमोशनल कोर को छूने वाला साबित हो रहा है, जहां हर्षवर्धन का किरदार भावुक सफर से गुजरता दिखाई देता है। वहीं, अभिनेत्री सोनम बाजवा ग्रेसफुल डांस मूव्स के साथ दिख रही हैं।

गाने के वीडियो में हर्षवर्धन का किरदार टूटे हुए आशिक के रूप में दिख रहा है, जहां वह आंसुओं और संघर्ष से भरी जर्नी से गुजरता है। यह सीन फिल्म की स्टोरी लाइन की झलक दिखाता है। दूसरी ओर, सोनम बाजवा का डांस सीक्वेंस, एक्सप्रेसिव मूव्स और एलिगेंट स्टाइल ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं।

गाने के कंपोजर्स डीजे चेतस और लिजो जॉर्ज हैं, जबकि नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी की सोलफुल आवाज ने इसे और भी दिलकश बना दिया है। लिरिक्स असिम रजा और समीर अंजान ने लिखे हैं। फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' एक इंटेंस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है, जो मिलाप जावेरी द्वारा डायरेक्ट की गई है। 

इसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी नजर आएगी। फिल्म का टीजर और टाइटल सॉन्ग 'दीवानियत' पहले ही रिलीज हो चुका है, जो विशाल मिश्रा की आवाज में है। दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। वहीं, इसे अंशुल गर्ग के बैनर देसी म्यूजिक फैक्टरी के तहत निर्माण किया जा रहा है। वहीं, इसकी कहानी मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखी है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sonam Bajwa , Bol Kaffara Kya Hoga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD