Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल सोनलबेन पटेल, जिन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाए पदक

Khas Khabar, Sports News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Sep 2025

Last updated on: Sep 15, 2025, 17:26 IST

सोनलबेन पटेल भारत की अंतरराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से कई उपलब्धियां हासिल कीं। गुजरात की रहने वाली सोनलबेन ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत को पदक जिताए। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सोनलबेन ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और संघर्षशीलता से पैरा टेबल टेनिस में देश का मान बढ़ाते हुए युवाओं को प्रेरित किया है। 

15 सितंबर 1987 को गुजरात के विरमगाम में जन्मीं सोनलबेन पटेल जब महज 6 महीने की थीं, तब परिवार को उनके पोलियो से पीड़ित होने का पता चला। भले ही सोनलबेन ने कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन उनके अंदर जीवन में कुछ कर दिखाने का जज्बा बिल्कुल भी कम नहीं हुआ।सोनलबेन पटेल बचपन में एक टीचर बनना चाहती थीं, लेकिन अपने इस सपने को साकार नहीं कर सकीं। उन्होंने ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन (बीपीए) ज्वाइन किया और आईटीआई से कोर्स पूरा किया।

सोनलबेन पटेल को टेबल टेनिस में बेहद रुचि थी। शुरुआत में तो सोनलबेन सिर्फ शौकिया तौर पर टेबल टेनिस खेलना चाहती थीं, लेकिन पिता ने उन्हें इस खेल को बतौर प्रोफेशनल अपनाने के लिए प्रेरित किया। पिता ही उनके पहले कोच थे।सोनलबेन ने इस खेल में दक्षता हासिल करने के लिए ललन दोशी से ट्रेनिंग लेनी शुरू की, जिसके बाद राष्ट्रीय और फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लेते हुए अपनी धाक जमाई।

सोनलबेन पटेल का विवाह साथी खिलाड़ी रमेश चौधरी से हुआ है, जो खुद एक पैरा-एथलीट हैं। पति ने सोनलबेन को इस खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।सोनलबेन ने साल 2018 में जकार्ता में खेले गए एशियन पैरा गेम्स के डबल्स (डब्ल्यूडी 3-5) में ब्रॉन्ज जीता। साल 2021 में उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में पदार्पण किया।

उन्होंने साल 2022 के मिस्र पैरा ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीते। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कांस्य पदक जीता।महिला एकल वर्ग के कांस्य पदक मैच (सी3-5) में सोनलबेन पटेल ने इंग्लैंड की टेबल टेनिस खिलाड़ी सू बेली को कड़ी टक्कर देते हुए इस मैच को 3-0 (11-5, 11-2, 11-3) से अपने नाम किया। उन्होंने खेलो इंडिया पैरा गेम्स में भी अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा।

2024 पेरिस पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली सोनलबेन पटेल ने महिला युगल डब्ल्यूडी 10 वर्ग में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। सोनलबेन पटेल ने बताया कि मनुष्य अपनी इच्छाशक्ति के बूते असंभव को भी संभव बना सकता है। उन्होंने शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करते हुए इसको साबित करके दिखाया।

 

Tags: Khas Khabar , Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD