Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

इंडोनेशिया में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज

भारत-बाली में सांस्कृतिक तालमेल केंद्र निर्माण के लिए भूखंड का आया प्रस्ताव

Dr Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Bali, Indonesia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाली (इंडोनेशिया) , 12 Sep 2025

Last updated on: Sep 15, 2025, 10:48 IST

इंडोनेशिया के बाली संसद सभागार में तीन दिवसीय छठे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज  हुआ। इंडोनेशिया के बाली में शुक्रवार को श्रीमद्भगवद् गीता को विराजित किया गया।इसी के साथ गीता महिमा और भारत-इंडोनेशिया के प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए विचार मंथन हुआ। 

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बाली के वाइस चेयरमैन (डीपीआरडी)के वाइस गवर्नर नोवासेवी पुत्रा, मुख्य वक्ता गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज,मुख्यातिथि हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा,विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डा.नीना मल्होत्रा,बाली विधायक प्रोफेसर सोमवीर,बाली में भारत के सीजीआई शशांक विक्रम,बाली के विधायक बुद्धि उत्तमा, विधायक राकी, विधायक मेदू पार्ता मौजूद रहे। 

बाली में भारतीय दूतावास के अधिकारी लवलेश के अलावा,इंग्लैंड,ऑस्ट्रेलिया,स्पेन और अन्य देशों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए।इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता का उपदेश किसी एक देश,एक भाषा,एक समुदाय,एक जाति या एक धर्म के लिए नहीं,बल्कि संपूर्ण मानव जगत के लिए उपयोगी है। गीता से दुनिया को जीवन जीने की कला और सद्भाव एवं शांति का मंत्र मिलता और यह सामंजस्य का प्रतीक है। 

उन्होंने कहा कि गीता की साधना से विश्व को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। पांच हजार साल पहले यह शाश्वत संदेश भारत की पवित्र भूमि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की धरा से निकला और विश्व की अनेक प्रख्यात हस्तियों ने इसके संदेश को मानव मूल्यों के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि गीता के मूल मंत्र से ही विश्व का कल्याण संभव है। 

इस मौके पर हरियाणा के पर्यटन मंत्री श्री अरविंद शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी,  केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पूरी दुनिया में गीता के प्रचार प्रसार में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि गीता मनीषी जी ने जो दुनियाभर में गीता के प्रचार प्रसार को लेकर जो मुहिम चलाई है,वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गीता के प्रचार प्रसार को ओर तेज गति से करेगी ताकि जन जन को कर्म का संदेश मिले।

कार्यक्रम के दौरान बाली के विधायक एवं कमेटी वन के चेयरमैन प्रोफेसर डा.सोमवीर ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भूखंड देने का आग्रह किया जिस पर श्री अरविंद शर्मा ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस भूखंड पर इंडोनेशिया द्वारा गेस्ट हाऊस और सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किया जाएगा।इसी प्रकार सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से भी बाली (इंडोनेशिया) में सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने के लिए सहयोग का  प्रस्ताव किया।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की सचिव डा.नीना मल्होत्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में विदेश मंत्रालय हमेशा एक सहयोगी भूमिका में रहा है। इस बार एक कदम आगे बढ़ाते हुए कुरुक्षेत्र में होने वाले उत्सव के लिए 40 देशों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास है। इसी के साथ 25 देशों के स्कालर गीता सेमीनार में भाग लेंगे।

इस मौके पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया, चेयरमैन सुषमा गुप्ता, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल,48 कोस मानिटरिंग कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा,गीता महोत्सव अथॉरिटी के सदस्य डा.प्रीतम सिंह एवं विजय नरुला, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य राजेश शांडिल्य,एमके मौदगिल, अशोक रोशा, ऋषिपाल मथाना, जीओ गीता यूके के महासचिव मनीत कपूर, केशव शरण, जीओ गीता स्पेन के महासचिव कृष्ण कुमार सैनी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Bali , Indonesia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD