Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

साजन प्रकाश : इतिहास रचने वाला भारतीय तैराक, जिसने वो कर दिखाया, जो पहले कभी न हुआ था

Khas Khabar, Sports News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Sep 2025

Last updated on: Sep 14, 2025, 10:17 IST

साजन प्रकाश भारत के पहले ऐसे तैराक हैं, जिन्होंने ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई किया। उन्होंने रोम में 2021 सेटे कोली ट्रॉफी में पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 1:56.38 सेकंड में रेस पूरी करते हुए नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। 14 सितंबर 1993 को इडुक्की (केरल) में जन्मे साजन प्रकाश की मां शांतिमोल ट्रैक एंड फील्ड एथलीट थीं। शांतिमोल जहां काम करतीं, उसमें एक स्विमिंग पूल था। 

महज 5 साल की उम्र में साजन प्रकाश ने उसी स्विमिंग पूल में पहली बार गोता लगाया। शुरू में तो साजन घबरा गए, लेकिन धीरे-धीरे तैराकी में उनकी रुचि विकसित होने लगी।साजन के टैलेंट को देखते हुए परिवार ने उनका पूरा सपोर्ट किया। बेटे को तमिलनाडु के नेवेली सिटी स्विमिंग क्लब में दाखिल करवा दिया गया था, लेकिन जल्द ही साजन मशहूर तैराकी कोच प्रदीप कुमार से ट्रेनिंग लेने बेंगलुरु चले गए।

साजन प्रकाश शुरुआती दौर में शॉर्ट कोर्स तैराक थे, लेकिन कोच के कहने पर मेडली जैसे लंबे कोर्स के इवेंट पर फोकस करना शुरू किया। इसके साथ ही वह 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट के लिए भी मेहनत करते रहे।भले ही साल 2014 में साजन प्रकाश को राष्ट्रमंडल खेल और एशियन गेम्स में हिस्सा लेने का मौका मिला, लेकिन साल 2015 के नेशनल गेम्स में उन्हें प्रसिद्धि मिल सकी, जहां उन्होंने आठ मेडल अपने नाम किए। इनमें 6 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल शामिल थे।

साजन प्रकाश के टैलेंट को देखते हुए उन्हें साल 2015 में थाईलैंड में ट्रेनिंग के लिए स्कॉलरशिप मिली। अगले ही साल उन्होंने गुवाहाटी में आयोजित एशियन गेम्स में तीन गोल्ड जीते।साजन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल और 4x200 मीटर रिले में अपने सभी को पछाड़ दिया।इसके बाद साजन प्रकाश को साल 2016 के रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने का मौका मिला, जिसमें वह 200 मीटर बटरफ्लाई हीट में 28वें पायदान पर रहे।

रोम में आयोजित 2021 सेटे कोली ट्रॉफी में साजन प्रकाश ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक, 200 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर फ्रीस्टाइल में तीन नेशनल रिकॉर्ड तोड़े। साजन प्रकाश की यह उपलब्धियां भारतीय तैराकी के लिए मील का पत्थर हैं। वह युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। तैराकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उन्हें साल 2024 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

Tags: Khas Khabar , Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD