Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'बिग बॉस 19': कैप्टेंसी टास्क में भिड़े बसीर-अभिषेक, घर में मचा बवाल

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Baseer Ali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 13:37 IST

'बिग बॉस 19' का एपिसोड जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर का माहौल और ज्यादा गरम होता जा रहा है। हर हफ्ते नए ट्विस्ट और टास्क के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच की टकराहट और दोस्ती के नए रंग सामने आ रहे हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त हंगामा देखने को मिलने वाला है। 

'बिग बॉस' के नए प्रोमो के मुताबिक, 'बीबी स्पोर्ट्स डे' कैप्टेंसी टास्क के तहत घरवालों को दो टीमों में बांटा गया है। एक टीम रेड और दूसरी ब्लू है। इस टास्क के चार राउंड हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स को अपने हिसाब से नाम लेने हैं कि कौन सबसे फेक है, कौन सबसे अनहाइजीनिक है, सबसे टॉक्सिक कौन है, और आखिर में कौन 'खून चूसने वाला' है।

'बिग बॉस' से जुड़े सोशल मीडिया पेज के मुताबिक, इस टास्क में टीम रेड ने शानदार परफॉर्मेंस दी और तीन राउंड जीतकर बाजी मार ली, जबकि ब्लू टीम सिर्फ एक राउंड ही जीत सकी। पहले राउंड में 'सबसे फेक कंटेस्टेंट' के तौर पर नेहल (टीम रेड) और तान्या (टीम ब्लू) का नाम लिया गया, जिसमें रेड टीम जीत गई। 

दूसरे राउंड में 'सबसे गंदे कंटेस्टेंट' के रूप में शहबाज और अभिषेक का नाम सामने आया। तीसरे राउंड में जब बात आई कि सबसे टॉक्सिक कौन है तो रेड टीम ने फरहाना का नाम लिया, जबकि ब्लू टीम इस सवाल का जवाब ही नहीं दे पाई। चौथे और आखिरी राउंड में ब्लू टीम ने 'खून चूसने वाले' के रूप में कुनिका सदानंद का नाम लिया और ये राउंड जीत लिया।

इस टास्क के दौरान माहौल इतना गरम हो गया कि कंटेस्टेंट्स बसीर अली और अभिषेक बजाज आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि बसीर गुस्से में आकर ब्लैक बोर्ड उठाकर पूल में फेंक देते हैं। उन्होंने अभिषेक को 'लूजर' तक कह दिया, जबकि अभिषेक ने पलटकर करते हुए कहा कि वह ट्रॉफी जीतकर ही जाएंगे।

टास्क खत्म होने के बाद कैप्टेंसी की रेस में टीम रेड से कुछ दावेदार सामने आए। इसमें अमाल मलिक, मृदुल और एक अन्य कंटेस्टेंट का नाम आया। वोटिंग के बाद अमाल और मृदुल को बराबर वोट मिले। फिर टाई-ब्रेकर वोटिंग कराई गई, जिसमें अमाल को बहुमत मिला और वह बिग बॉस 19 के नए कैप्टन बन गए।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Baseer Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD