Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कपिल शर्मा शो पर एमएनएस की नाराजगी, मुंबई को 'बॉम्बे' कहने पर दी चेतावनी

Kapil Sharma, The Kapil Sharma Show, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 13:22 IST

देश के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। ये बहस 'बॉम्बे बनाम मुंबई' की है। शो में बॉलीवुड सेलेब्स और मेहमानों द्वारा 'मुंबई' को 'बॉम्बे' कहे जाने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने कड़ी आपत्ति जताई है। 

एमएनएस नेता अमेय खोपकर ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए कपिल शर्मा को सार्वजनिक तौर पर चेतावनी दी है कि वह अपने शो में अब 'बॉम्बे' शब्द का इस्तेमाल बंद करें। दरअसल, मामला तब गरमाया जब कपिल के शो के एक एपिसोड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई। 

इस एपिसोड में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपने भाई साकिब सलीम और शिल्पा-शमिता शेट्टी के साथ नजर आईं। बातों-बातों में हुमा ने जब अपने मुंबई आने की कहानी सुनाते हुए शहर को 'बॉम्बे' कहा, तो एमएनएस को यह बात नागवार गुजरी। अमेय खोपकर ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस क्लिप को पोस्ट करते हुए लिखा, ''मुंबई का नाम बदले हुए 30 साल हो चुके हैं, फिर भी फिल्मी सितारे, एंकर और यहां तक कि सांसद भी अब तक बॉम्बे बोलते हैं, जो मंजूर नहीं किया जा सकता।''

खोपकर ने आगे अपने पोस्ट में याद दिलाया कि 1995 में महाराष्ट्र सरकार और 1996 में केंद्र सरकार ने बॉम्बे का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर मुंबई कर दिया था। उन्होंने कहा, "मुंबई केवल एक नाम नहीं है, बल्कि शहर की पहचान, उसकी संस्कृति और गर्व से जुड़ा हुआ है। 

चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों के नाम भी बदले गए और वहां के लोग इस बात को गंभीरता से लेते हैं, तो फिर मुंबई को बार-बार 'बॉम्बे' क्यों कहा जा रहा है?" अमेय खोपकर ने अपने पोस्ट में साफ तौर पर कहा कि वो कपिल शर्मा और उनकी टीम से अपील भी कर रहे हैं और चेतावनी भी दे रहे हैं कि वे इस गलती को न दोहराएं। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे कपिल के इस शो में अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक शामिल हैं।

 

Tags: Kapil Sharma , The Kapil Sharma Show , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD