Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

कैसे पुनीत इस्सर की जिद ने उन्हें बनाया महाभारत का 'दुर्योधन'

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Puneet Issar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 13:15 IST

भारतीय टेलीविजन और सिनेमा के एक ऐसे कलाकार, जिनका नाम सुनते ही हमें ‘महाभारत’ का शक्तिशाली ‘दुर्योधन’ याद आ जाता है, वह हैं पुनीत इस्सर। अपनी दमदार आवाज, विशाल कद-काठी और अभिनय की गहराई से उन्होंने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर राज किया, बल्कि एक ऐसा किरदार अमर कर दिया, जिसकी कल्पना किए बिना उनका नाम अधूरा है। 

हालांकि, उनका करियर अमिताभ बच्चन के साथ हुई एक दुर्घटना से लेकर कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है, लेकिन पुनीत इस्सर ने हर चुनौती को पार करते हुए एक अभिनेता, निर्देशक और लेखक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई। पुनीत इस्सर एक भारतीय अभिनेता, लेखक, निर्देशक और मार्शल आर्टिस्ट हैं, जिनका जन्म 6 नवंबर 1959 को पंजाब में हुआ। 

पुनीत इस्सर ने 'कुली' (1983), 'बॉर्डर', और 'गांधी टू हिटलर' जैसी फिल्मों में काम किया, वहीं 'बिग बॉस-8' में बतौर कंटेस्टेंट भी दिखाई दिए। इसके अलावा, उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया, जिनमें 'आई एम सिंह', 'गर्व', और 'हीरो: द लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' शामिल हैं।

पुनीत इस्सर को लोग 'महाभारत' टीवी सीरियल में ‘दुर्योधन’ की दमदार भूमिका निभाने के लिए याद करते हैं। भारतीय टेलीविजन के इतिहास में, बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' को सिर्फ एक शो के रूप में नहीं, बल्कि एक धार्मिक घटना के रूप में याद किया जाता है। 

इस महागाथा के हर किरदार को उसके कलाकार ने अपनी आत्मा से जिया था, पुनीत इस्सर भी उन्हीं में से एक हैं। पुनीत इस्सर को यह रोल कैसे मिला था, इसका किस्सा भी दिलचस्प है। यह किस्सा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था। जब बी.आर. चोपड़ा ने 'महाभारत' के लिए कलाकारों का चयन शुरू किया, तो पुनीत इस्सर ने भीम के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था। 

अपनी विशाल कद-काठी और शानदार कद-काठी की वजह से वह इस रोल के लिए बिलकुल फिट थे। हालांकि, पुनीत का दिल दुर्योधन के किरदार पर अटका हुआ था। उन्हें दुर्योधन का किरदार ज्यादा पसंद था, क्योंकि वे जानते थे कि यह किरदार सिर्फ ताकत का नहीं, बल्कि अहंकार, कूटनीति और एक गहरी मनोवैज्ञानिक जटिलता का प्रतीक था। 

जब उन्होंने चोपड़ा से दुर्योधन का किरदार मांगा, तो उन्हें बताया गया कि दुर्योधन के लिए उनका शरीर बहुत विशाल है। इस बात से पुनीत निराश नहीं हुए, बल्कि उन्होंने एक साहसी फैसला लिया। उन्होंने अपने आप को दुर्योधन के दुबले-पतले और तेज-तर्रार लुक में ढालने के लिए बहुत मेहनत की। 

पुनीत ने कई दिनों तक अपनी डाइट कम की और मार्शल आर्ट्स का अभ्यास करके अपने शरीर को सुडौल और फुर्तीला बनाया। उनका मकसद था दुर्योधन के किरदार के लुक में खुद को ढालना। कई दिनों के बाद जब पुनीत इस्सर दोबारा बी.आर. चोपड़ा के पास गए, तो चोपड़ा उन्हें एक पल के लिए पहचान नहीं पाए। 

जब उन्हें पता चला कि यह वही पुनीत हैं, तो वह उनकी लगन और समर्पण से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने बिना सोचे-समझे उन्हें दुर्योधन का रोल दे दिया। पुनीत की यह मेहनत रंग लाई और दुर्योधन का किरदार आज भी उनकी पहचान है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Puneet Issar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD