Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अबू धाबी स्थित आईआईटी कैंपस में नए पीएचडी और बीटेक कार्यक्रमों की शुरुआत, धर्मेंद्र प्रधान ने की शिरकत

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Sep 2025

Last updated on: Sep 11, 2025, 13:29 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को अबू धाबी स्थित आईआईटी दिल्ली के विदेशी कैंपस का दौरा किया। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि आईआईटी दिल्ली की गौरवशाली परंपरा और प्रतिष्ठा के साथ अबू धाबी का यह संस्थान ज्ञान और शोध का एक प्रकाश स्तंभ बन गया है। 

साथ ही यह कैंपस भारत–यूएई ज्ञान साझेदारी का भी एक प्रतीक बना है। गौरतलब है कि गुरुवार को यहां भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद के दुबई परिसर का उद्घाटन भी किया जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान 11 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

उनकी इस दो दिवसीय यात्रा का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को प्रगाढ़ करना व अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री की इस यात्रा में नवाचारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। दोनों देशों के छात्रों और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए साझेदारी के नए रास्तों की तलाश भी इस यात्रा का अहम हिस्सा है।

धर्मेंद्र प्रधान अपनी इस यात्रा में शिक्षा, नवाचार और ज्ञान के आदान-प्रदान में साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख नेताओं, मंत्रियों, नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों तथा भारत और यूएई के संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। 

10 सितंबर को उन्होंने अबू धाबी के शिक्षा एवं ज्ञान विभाग (एडीईके) की अध्यक्ष, सारा मुसल्लम से मुलाकात की। वे आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी परिसर भी गए। यहां उन्होंने अटल इनक्यूबेशन सेंटर (प्रथम विदेशी केंद्र) का उद्घाटन किया और पीएचडी एवं बीटेक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। 

शिक्षा मंत्री ने इस दौरान छात्रों और संकाय सदस्यों से भी बातचीत की। वह अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर भी जाएंगे और सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय के दुबई परिसर की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में भाग लेंगे। आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी परिसर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस संस्थान में यह उनका यह दूसरा दौरा है। 

उन्होंने प्रसन्नता जताई कि यह संस्थान एक विचार से आगे बढ़कर अब पूर्ण विकसित कैंपस के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कैंपस में डिजिटल वॉल के माध्यम से संस्थान की यात्रा ‘विचार से साकार रूप तक’ देखना उनके लिए व्यक्तिगत रूप से एक संतोषजनक और गर्व का क्षण है।

शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि यह संस्थान आने वाले वर्षों में वैश्विक स्तर पर शिक्षा और नवाचार का केंद्र बनेगा। वह 11 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. अब्दुल रहमान अल अवार के साथ भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद के दुबई परिसर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। 

दोनों मंत्री इस दौरान दोनों देशों के बीच शिक्षा क्षेत्र में चल रहे सहयोग पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों के गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे। वह दुबई में स्थित वाणिज्य दूतावास में 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान में भी भाग लेंगे।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD