Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जय इंदर कौर ने बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए बड़े राहत पैकेज की घोषणा करने पर नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद

Jai Inder Kaur, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Patiala, Narendra Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 10 Sep 2025

Last updated on: Sep 10, 2025, 15:52 IST

पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का जायज़ा लेने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कल गुरदासपुर और आसपास के क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने किसानों और प्रभावित लोगों से मिलकर उनका दुख बांटा। इस अवसर पर पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर ने पठानकोट में प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

पत्रकारों से बात करते हुए जय इंदर कौर ने प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना की और कहा, "हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने इस दुख की घड़ी में पंजाब की सुध ली है।"उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा की गई मुख्य घोषणाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और कहा, "₹1600 करोड़ का राहत पैकेज, यह राशि पहले राज्य को दिए गए ₹12,000 करोड़ से अलग है और यह पंजाब को बाढ़ के नुकसान से फिर से उबरने में मदद करेगी। 

बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए ₹2 लाख और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के लिए ₹50,000 की धन राशि सहायता का प्रधानमंत्री जी द्वारा एलान किया गया।"इसके अलावा, घरों के पुनर्निर्माण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दोबारा बनाने के लिए वित्तीय सहायता और अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत सभी जरूरी मदद प्रदान की जाएगी।

"नेशनल हाईवेज, स्कूलों और अन्य बुनियादी ढांचे की मरम्मत और पुनर्निर्माण, खासकर खराब हुए सरकारी स्कूलों की मरम्मत समग्र शिक्षा अभियान के तहत की जाएगी। कृषि सहायता के लिए किसानों को खराब हुए बोरवेलों की मरम्मत और अन्य कृषि सहायता भी प्रदान की जाएगी और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से राहत कार्यों के लिए फंड जारी किए जाएंगे।"

जय इंदर कौर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा पंजाब के हितों के लिए खड़े हैं और उन्होंने पंजाब के पुनर्निर्माण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब भाजपा शुरू से ही पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और भविष्य में भी इसी तरह सेवा करती रहेगी।

 

Tags: Jai Inder Kaur , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Patiala , Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD