Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

पेडा ने ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं के लिए निवेश के अवसरों की खोज हेतु एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की

‘‘ऊर्जा दक्षता के लिए निवेश बाज़ार’’ विषय पर आयोजित कॉन्फ्रेंस में प्रमुख हितधारकों ने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा की

Punjab Energy Development Agency, PEDA, Neelima, MSMEs, Investment Bazaar for Energy Efficiency, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Sep 2025

Last updated on: Sep 10, 2025, 12:31 IST

पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) ने आज पंजाब के उद्योगों और एम.एस.एम.ई. में ऊर्जा कुशल परियोजनाओं के लिए निवेश के अवसरों की खोज को लेकर ‘‘ऊर्जा दक्षता के लिए निवेश बाज़ार’’ विषय पर एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान उद्योगों, वित्तीय संस्थानों, बैंकों, मनोनीत उपभोक्ताओं, एम.एस.एम.ई. और उपकरण निर्माताओं सहित प्रमुख भागीदारों द्वारा इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए विचार-विमर्श किया गया।

यहां किसान भवन में कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, पेडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) श्रीमती नीलिमा ने राज्य के उद्योगों और एम.एस.एम.ई. में ऊर्जा दक्षता और नई तथा नवीनताकारी ऊर्जा कुशल तकनीकों को लागू करने के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने उद्योगों और एम.एस.एम.ई. में निवेश की संभावनाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया जिससे राज्य स्तर पर बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा सकता है।

साथ ही, उन्होंने उद्योग, परिवहन, भवन और कृषि क्षेत्र की गतिशीलता पर भी बल दिया, जो नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने उद्योगों और एम.एस.एम.ई. में ऊर्जा कुशल परियोजनाओं को लागू करने के लिए परियोजना लागू करने वालों और फंडिंग एजेंसियों के बीच संचार और ज्ञान की खाई को पाटने की आवश्यकता पर रौशनी डाली।

राज्यव्यापी ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं में आर्थिक विकास और वित्तीय सहायता को प्रोत्साहित करने के संदर्भ में उद्योगों और एम.एस.एम.ई. की भूमिका को उजागर करते हुए श्रीमती नीलिमा ने कहा कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व में राज्य स्वच्छ ऊर्जा समाधानों पर ध्यान केंद्रित कर ऊर्जा परिवर्तन में देश का नेतृत्व किया जा रहा है और इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य ऊर्जा दक्षता को और अधिक बाज़ारोन्मुख बनाना है। 

कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्योगों और एम.एस.एम.ई. भागीदारों द्वारा बड़े स्तर पर अपनाए जाने योग्य सफल ऊर्जा दक्ष परियोजनाएँ भी प्रस्तुत की गईं। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी एफिशिएंसी (बी.ई.ई.) के निदेशक श्री श्याम सुंदर ने ऊर्जा दक्षता के महत्व पर बल दिया और बी.ई.ई. द्वारा उद्योगों के लिए प्रस्तुत की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की, जिसमें ए.डी.ई.ई.टी.आई.ई. (उद्योगों और संस्थानों में ऊर्जा दक्ष तकनीकों को लागू करने संबंधी सहायता) योजना पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस कॉन्फ्रेंस में पेडा के वरिष्ठ अधिकारी तथा उद्योगों, एम.एस.एम.ई., वित्तीय संस्थाओं/बैंकों, एस.आई.डी.बी.आई., यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, एच.डी.एफ.सी. बैंक और उपकरण निर्माताओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

 

Tags: Punjab Energy Development Agency , PEDA , Neelima , MSMEs , Investment Bazaar for Energy Efficiency , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD