Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधान मंत्री की राहत पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों पर एक "निर्दयी मज़ाक": हरपाल सिंह चीमा

प्रधान मंत्री मोदी की मामूली और अपमानजनक' बाढ़ सहायता की की गई कड़ी निंदा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Sep 2025

Last updated on: Sep 10, 2025, 11:44 IST

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब के लिए घोषित वित्तीय सहायता पैकेज की कड़ी निंदा करते हुए इसे राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ "निर्दयी मज़ाक" कहा। उन्होंने राज्य के हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित "मामूली और अपमानजनक" बाढ़ राहत पैकेज के लिए केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की।

यहाँ जारी एक प्रेस बयान में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 1,600 करोड़ रुपये की सहायता पंजाब के लोगों के साथ एक निर्दयी मज़ाक है, जिन्हें चार दशकों में सबसे भयानक बाढ़ों के रूप में दर्शाए गए बाढ़ में भयंकर नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री का दौरा सिर्फ एक फोटो-ऑप से अधिक कुछ नहीं था। 

हमारे प्रदेश द्वारा हफ्तों तक एक अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा से जूझने के बाद, प्रधानमंत्री ने अंततः एक बहुत ही मामूली सहायता पैकेज के साथ जवाब दिया है। हमारे किसानों, मजदूरों, गरीब लोगों, कारोबारों और बुनियादी ढांचे को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, और केंद्र सरकार के पास सिर्फ 1,600 करोड़ रुपये की मामूली राशि की पेशकश करने की हिम्‍मत है।"

खास तौर पर गरीब लोगों, जिनके घर तबाह हो गए, के अथाह दुखों और मजदूरों को हो रहे नुकसान का ज़िक्र करते हुए, पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा कि इनमें से बहुत सारे लोग खुले आसमान के नीचे हैं, और मजदूरों ने एक पैसा भी नहीं कमाया है। उन्होंने गरीब लोगों द्वारा हुए भारी नुकसान, जिसमें फसलों, घरों और जनतंत्र बुनियादी ढांचे की व्यापक तबाही शामिल है, का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार पहले ही किसानों के लिए प्रति एकड़ 20,000 रुपये और जान गवाने वालों के वारिसों के लिए 4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान कर चुकी है।

"हम राहत प्रदान करने के लिए अपनी पूरी ताकत से काम कर रहे हैं, पर आपदा का पैमाना इतना बड़ा है कि इसके लिए केंद्र से ठोस और तत्काल सहायता की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री का ऐलान पंजाब के लोगों के साथ घोर अन्याय है," उन्होंने आगे कहा।

वित्त मंत्री ने पंजाब प्रति केंद्र सरकार की उदासीनता की कड़ी आलोचना करते हुए केंद्र से लंबित फंडों की रिहाई के लिए प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को दोहराया, जिसमें जीएसटी मुआवजा और अन्य बकाया शामिल हैं, जिसकी राशि उन्होंने 60,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इन फंडों की रिहाई के लिए लिखे पत्र का जवाब भी नहीं दिया है। 

उन्होंने कहा कि जरूरी सहायता प्रदान करने की बजाय, भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार इस संकट का राजनीति कर रही है। पंजाब के वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार से स्थिति का तुरंत मूल्यांकन करने और पंजाब को आपदा से उबारने में मदद करने के लिए एक व्यापक और उपयुक्त वित्तीय पैकेज की घोषणा करने की मांग की। 

उन्होंने कहा, "पंजाब के लोग हर संकट में देश के साथ खड़े रहे हैं। अब, हमारी ज़रूरत के समय, हम उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार हमारे साथ खड़ी होगी।"

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD