Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

स्प्री-2025 और सर्व-क्षमा योजना से बढ़ेगा सामाजिक सुरक्षा का दायरा: निदेशक, ईएसआईसी

ईएसआईसी निदेशक सुनील यादव ने गुरुग्राम में स्प्री-2025 और एमनेस्टी योजनाओं पर प्रकाश डाला

Employees State Insurance Corporation, ESIC, Sunil Yadav, SPREE 2025, AMNESTY 2025, Gurugram, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुरुग्राम , 09 Sep 2025

Last updated on: Sep 10, 2025, 10:41 IST

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के निदेशक (प्रभारी) सुनील यादव ने आज गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि निगम ने कर्मचारियों और नियोक्ताओं के हित में दो महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। इनमें स्प्री-2025 और सर्व-क्षमा योजना 2025 शामिल हैं। 

इन योजनाओं का उद्देश्य है- कामगारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना और उद्योगों को मुकदमेबाज़ी के बोझ से राहत देना। 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी स्प्री योजना। सुनील यादव ने बताया कि स्प्री योजना 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। 

इसके अंतर्गत वे सभी उद्योग और कर्मचारी, जो अब तक ईएसआईसी से नहीं जुड़े हैं, बिना पुराने बकाया की मांग का सामना किए पंजीकरण करा सकेंगे। नियोक्ता अपने उद्योगों और कर्मचारियों का पंजीकरण ईएसआई पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल और कंपनी मामलों के पोर्टल के माध्यम से करा सकते हैं। 

इस योजना के तहत जो नियोक्ता पंजीकरण कराएंगे, उन्हें उनकी पंजीकरण की तिथि या उनके द्वारा घोषित तिथि से कवर्ड माना जाएगा। नए पंजीकृत कर्मचारियों को भी उनकी पंजीकरण की तिथि से ही ईएसआई लाभ मिलने लगेंगे।

स्वैच्छिक अनुपालन पर है ज़ोर

उन्होंने कहा कि इस योजना का आधार दंडात्मक कार्रवाई नहीं बल्कि स्वैच्छिक अनुपालन है। इससे मुकदमेबाज़ी का बोझ घटेगा, औपचारिक पंजीकरण को बढ़ावा मिलेगा और नियोक्ताओं व कर्मचारियों के बीच बेहतर विश्वास व सहयोग का माहौल बनेगा। 

सेमीनार में मैसर्स रिचा ग्लोबल एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स पर्ल ग्लोबल इंडिया लिमिटेड, मैसर्स रिचाको एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड आदि नियोक्ताओं ने इस सेमीनार में इन योजनाओं से संबंधित अपने प्रश्न एवं समस्या श्री सुनील यादव के समक्ष रखी। जिनका जवाब एवं निपटान उसी समय किया गया।  

सर्व-क्षमा योजना 2025 से सुलझेंगे विवाद

निदेशक (प्रभारी) ने बताया कि निगम ने सर्व-क्षमा योजना 2025 को भी मंजूरी दी है। यह योजना एकमुश्त विवाद समाधान योजना है, जो 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। इसमें कवरेज से जुड़े नुकसान, ब्याज और अन्य विवादों का निपटारा किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य मुकदमों की संख्या कम करना और नियोक्ताओं को राहत देते हुए ईएसआई अधिनियम के अंतर्गत अनुपालन को और अधिक मज़बूत करना है।

उद्योग जगत ने किया स्वागत

सेमीनार सह प्रेस वार्ता में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से छोटे-बड़े उद्योगों को राहत मिलेगी और कर्मचारियों को स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा के लाभ आसानी से प्राप्त होंगे।उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम की तरफ से उप निदेशक श्री सचिन सिंह, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वीटी यादव, सहायक निदेशक श्री कमलेन्द्र कुमार उपस्थित रहें। 

सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मनोज सचदेवा, श्रीमती सीमा कपूर, श्री विकास, श्री अंकित के अलावा कर्मचारी श्री धर्मबीर एवं सुनील ने भी इस सेमीनार में अपना सहयोग दिया।

 

Tags: Employees State Insurance Corporation , ESIC , Sunil Yadav , SPREE 2025 , AMNESTY 2025 , Gurugram , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD