Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तूलिका मान : संघर्ष और सहनशीलता के साथ जूडोका में लिखी सफलता की कहानी

Sports News, More Sports, Judo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Sep 2025

Last updated on: Sep 09, 2025, 13:50 IST

जूडो एक ऐसा खेल हैं, जिसका नाम जेहन में आते ही जूडो-कराटे की याद आ जाती है। हालांकि जूडो और कराटे में बहुत अंतर है, जो कम ही लोगों को पता है। इसके साथ ही यह भी पता चलता है कि इस खेल के बारे में हम कितना कम जानते हैं, और उतना ही कम हम जान पाते हैं इस खेल में नाम कमाने के लिए होने वाले संघर्ष और मेहनत के बारे में। 

इसी संघर्ष, मेहनत और तपस्या की प्रतीक हैं तूलिका मान, जिनका जन्म 9 सितंबर के दिन हुआ था। जूडो एक ऐसा खेल हैं, जिसका नाम जेहन में आते ही जूडो-कराटे की याद आ जाती है। हालांकि जूडो और कराटे में बहुत अंतर है, जो कम ही लोगों को पता है। 

इसके साथ ही यह भी पता चलता है कि इस खेल के बारे में हम कितना कम जानते हैं, और उतना ही कम हम जान पाते हैं इस खेल में नाम कमाने के लिए होने वाले संघर्ष और मेहनत के बारे में। इसी संघर्ष, मेहनत और तपस्या की प्रतीक हैं तूलिका मान, जिनका जन्म 9 सितंबर के दिन हुआ था।

जूडो आसान खेल नहीं है। खुद तूलिका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि फुटबॉल के बाद यह दुनिया का दूसरा ऐसा खेल है जहां मानसिक और शारीरिक पराक्रम का कड़ा इम्तिहान होता है। जूडो आत्म-नियंत्रण, रणनीति और सहनशीलता का मेल है। 

यह खेल जापान की धरती से जन्मा है, इसलिए इसमें अनुशासन और प्रतिद्वंद्वी को दिया जाने वाला सम्मान विशेष और सर्वोपरि होता है। जूडो ऐसा खेल नहीं है जहां आक्रामकता का खुला प्रदर्शन होता है। आधुनिक मार्शल आर्ट का यह एक ऐसा रूप है जहां ओलंपिक मेडल भी दांव पर लगे हुए हैं।

भारत परंपरागत रूप से जूडोका में एक पावर हाउस नहीं रहा है। ऐसे में एक लड़की के तौर पर जूडोका में अपनी पहचान बनाना तूलिका के लिए दोहरी उपलब्धि है। हालांकि तूलिका मानती हैं कि उन्हें जूडोका बनने में एक लड़की होना कभी आड़े नहीं आया। 

लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि उनके लिए चीजें बहुत आसान थीं। उन्होंने बचपन में अपने पिता को खो दिया था। तूलिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पिता के खोने का असली दर्द और नुकसान उनकी मां को झेलने पड़ा। जब पिता नहीं रहे तो उनकी उम्र महज सात साल थी।

उन्हें नहीं पता चला कि इतनी कम उम्र में पिता को खोने के मायने क्या होते हैं, तो इसकी वजह उनकी मां थीं। तूलिका अपनी मां को रियल हीरो बताती हैं। साल 1998 में जन्मी तूलिका का पालन-पोषण केवल उनकी मां ने किया था। मां अमृता मान ने परिवार के भरण-पोषण के लिए अपनी नौकरी की जिम्मेदारी के साथ-साथ तूलिका को एक जूडोका बनाने में भी पूरा योगदान दिया। 

बचपन में जूडो तूलिका के लिए वह खेल नहीं था जिसमें उनको करियर बनाना था। मां के ड्यूटी पर जाने के बाद बचपन में तूलिका को घर पर अकेला रहना होता। यह तूलिका के लिए काफी बोरियत भरा था। तूलिका ने तब महज अपना मन लगाने के लिए जूडो को एक गतिविधि के तौर पर लेना शुरू किया था। 

यहीं से तूलिका ने जूडो क्लास में जाना शुरू कर दिया था और जूडो के प्रति उनमें दिलचस्पी जगी। चौथी क्लास से ही जूडोका के लिए तूलिका की प्रैक्टिस शुरू हो चुकी थी। तूलिका की मेहनत, लगन और स्वाभाविक प्रतिभा ने उन्हें इस खेल में आगे बढ़ाया। 

बचपन में जब वह क्लास में होती थीं, तो सहपाठी उन्हें टॉम ब्वाय बोलते थे। उनका अंदाज ही कुछ ऐसा था। तूलिका ने जूनियर स्तर पर कई मेडल जीतकर अपने टैलेंट की बानगी दिखा दी थी। इसके बाद उन्होंने नेशनल जूनियर लेवल पर भी सिल्वर मेडल जीता।

हालांकि, तूलिका के करियर की सही मायनों में शुरुआत 2018 में, जब उन्होंने जयपुर में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीत हासिल की थी। अगले ही साल उन्होंने फिर से कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप जीती और साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया। 

साल 2022 में बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतना उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इसने उनके करियर को पूरी तरह बदल दिया, लेकिन यह वह दौर था जब तूलिका चोटिल भी हो गईं। जूडो में करियर बनाते हुए चोट करियर का अभिन्न हिस्सा बन जाती है। 

तूलिका का कहना है चोटें हर पड़ाव पर लगती हैं। चाहे वह मैच हो या प्रैक्टिस, जूडो में चोट से आप बच नहीं सकते। मजेदार बात यह है कि चोट करियर में जितनी स्वीकृत होती है, उसको ठीक होने में लगने वाला रिकवरी का समय उतना ही खराब। एक इंटरव्यू में तूलिका बताती हैं कि रिकवरी पीरियड सबसे बुरा होता है। 

आपको इंतजार करना होता है। यहां कोच की भूमिका अहम होती है। जूडोका के लिए रिकवरी पीरियड में भी प्रैक्टिस नहीं छूटती है। अगर बॉडी का निचला हिस्सा चोटिल होता है तो ऊपरी हिस्से की ट्रेनिंग करने की सलाह दी जाती है। अगर ऊपर चोट लगे तो निचले हिस्से की ट्रेनिंग। 

तूलिका ने उस साल इस चोट के बावजूद नेशनल गेम्स में गोल्ड जीता था। जूडो में शरीर को मजबूत करने के लिए फिजिकल ट्रेनिंग की जाती है तो मेंटल ट्रेनिंग भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। मानसिक तौर पर फिट रहने के लिए तूलिका यार-दोस्तों के साथ खाली समय बिताती हैं।

एनिमी मूवी देखती हैं और खुद को रिलेक्स रखती हैं। तूलिका मान पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत की एकमात्र जूडो खिलाड़ी थीं। यह उनके लिए सपना सच होने जैसा था। ओलंपिक में चयन से पहले उन्होंने बताया था कि दूर-दूर तक उन्हें ओलंपिक खेलने की उम्मीद नहीं थी।

पेरिस ओलंपिक में चयन उनके जीवन का सबसे बड़ा पल था। हालांकि, तूलिका मान को महिलाओं के +78 किग्रा वर्ग में शुरुआती दौर में ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने सबसे बड़े मंच पर जूडोका जैसे खेल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

Tags: Sports News , More Sports , Judo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD