Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखबीर सिंह बादल ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पार्टी कार्यक्रम की घोषणा की

कहा कि 500 ट्रक मक्का साइलेज और 500 ट्रक सूखा चारा वितरित किया जाएगा

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 19:21 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत सामग्री के साथ साथ आगामी गेंहू की फसल के लिए प्रमाणित बीज के प्रावधान सहित एक व्यापक पार्टी कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 50 हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवजे के साथ-साथ ‘खेत मजदूरों’ के लिए मुआवजे की मांग की है।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जिला अध्यक्षों की एक इमरजेंसी मीटिंग के बाद राहत पैकेज की घोषणा की , जिन्हे इसे लागू करने का जिम्मा सौंपा गया है, सरदार बादल ने बताया कि उन्होनें ग्रामीण स्तर पर वितरण के लिए 500 ट्रक मक्के का साइलेज बुक किया है। उन्होने 500 ट्रक कम्प्रेस्ड चारा  खरीदने की व्यवस्था कर ली गई है। उन्होने यह भी बताया कि पार्टी ने 500 फागिंग मशीनें खरीदी हैं, जिन्हें बाढ़ प्रभावित इलाकों में वितरित किया जाएगा और मलेरिया और अन्य बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित किया जाएगा।

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी न केवल राहत सामग्री मुहैया करवाएगी, बल्कि भविष्य की चिंता करते हुए  कहा,‘‘ हम एक लाख एकड़ जमीन के लिए किसानों को प्रमाणित गेंहू के बीज वितरित करेंगें।’’ उन्होने कहा कि इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राशन की जरूरतों को पूरा करने के लिए 30 हजार क्विंटल बीज वितरित किए जाएंगें। 

उन्होने यह भी घोषणा की कि शिरोमणी कमेटी ने अमृतसर के गुरु रामदास अस्पताल के डाक्टरों और कर्मचारियों की अगुवाई में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एक साथ 125 चिकित्सा शिविर आयोजित करने का अनुरोध स्वीकार कर लिया है।’’ उन्होने कहा,‘‘ बाढ़ वाले इलाकों में पशुओं की सेहत की देखभाल के लिए पशु चिकित्सकों की 25 टीमें भी गठित की गई हैं।’’ उन्होने  यह भी घोषणा की कि पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के खेतों से रेत हटाने में उनकी सहायता करेंगें।

केंद्र और आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रयासों के बारे में बोलते हुए सरदार बादल ने  उनसे बाढ़ प्रभावित किसानों का कर्जा माफ करने की मांग करते हुए कहा कि कर्ज पर छह महीने की मोहलत से किसानों को कोई मदद नही मिलेगी , क्योंकि उन्हे बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने में दो से तीन साल लगेंगें। उन्होने राज्य सरकार से जानमाल के नुकसान के लिए घोषित 4 लाख रूपये की राशि को बढ़ाकर 10 लाख रूपये करने की मांग की है। उन्होने यह भी मांग की कि फसल के नुकसान के लिए मुआवजा किसान को दिया जाए , चाहे वह मालिक हो यां ठेके पर ली गई जमीन पर खेती कर रहे हों।

सरदार बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने राज्य के दौरे के दौरान पंजाब के लिए 20 हजार करोड़ रूपये की बाढ़ राहत और पुनर्वास पैकेज की घोषणा करने की अपील की है। उन्होने कहा,‘‘ इस राहत राशि के वितरण के लिए एक विशेष निगरानी कमेटी गठित की जानी चाहिए ताकि इसका दुरूपयोग न हो, क्योंकि आम आदमी पार्टी सरकार के पास आपदा प्रबंधन कोष के तहत पड़े 13 हजार करोड़ रूपये की राशि का क्या किया , इसका कोई जवाब नही है।’’

सरदार बादल ने उद्योग जगत से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने का अनुरोध करते हुए कहा,‘‘ यह बेहद निंदनीय है लेकिन सच है कि पंजाबियों ने गुजरात में भूकंप प्रभावितों और तामिलनाडू में सुनामी पीड़ितों की मदद की और नेपाल में मानवीय सहायता के लिए भी मदद करने के लिए पहुंचे, लेकिन पंजाबियों पर इस संकट की घड़ी में कोई भी हमारी मदद के लिए आगे नही आया है।’’

एक सवाल का जवाब देते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ मैं पिछले 15 दिनों से बाढ़ प्रभावित हलकों के दौरे पर हूं। लोग मेरे पास आए और मुझे बताया कि उनके बांधों को मजबूत करने के लिए कुछ भी नही किया गया। यह भी सच है कि अनिवार्य बाढ़ नियंत्रण और समीक्षा मीटिंग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित नही की गई, इसके कारण ही लोगों की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है।’’

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD