Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

करमजीत सिंह रिंटू ने बारिश के कारण रुके हुए विकास कार्य शुरू करवाए

बरसात के कारण लोगों को आ रही समस्याएं हल की जाएगी : करमजीत सिंह रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 07 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 12:46 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन और विधानसभा नार्थ क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पिछले दिनों भारी बरसात होने के कारण विकास कार्य रुके पड़े थे, जिन्हें अब शुरू करवा दिया गया है। रिंटू ने कहा कि बरसात के कारण नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जो भी समस्या आई हैं, उनका हल किया जाएगा। रिंटू ने आज वार्ड नंबर 9 के क्षेत्र शास्त्री नगर गोपाल मंदिर के नजदीक गलियां बनाने के विकास कार्य शुरू करवाए। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से टूटी हुई गलियों की समस्याओं से जूझ रहे थे। अब इनकी यह समस्या हल हो जाएगी। गलियों का निर्माण जल्द पूरा होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। रिंटू ने इस क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनी और इन समस्याओं को हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर साहिल सागर,बॉबी सरीन, गुरिंदर गोरा, जसविंदर सिंह और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

करमजीत सिंह रिंटू द्वारा विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज ग्राम पंचायत चांद एवेन्यू सेक्टर 2 की मुख्य सड़क को बनवाने का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क का जल्द निर्माण पूरा करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण सड़कों का निर्माण कार्य रुका पड़ा था। इस अवसर पर रिंटू द्वारा पंचायत के साथ बैठक करके बरसात के कारण आई  समस्याओं के बारे में भी जाना। उन्होंने पंचायत सदस्यों को आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं का तुरंत हल करवा दिया जाएगा।

इस अवसर पर सरपंच वीणा मेहरा, प्रधान अजय नंदा, पंच राकेश खन्ना, चंदन पाल सिंह, राकेश पाठक, संदीप लाहोरिया, सारथी मेहरा, महेश मुखीजा, डॉक्टर पुंज, प्रणव धवन और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।करनजीत सिंह रिंटू द्वारा नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौशहरा खुर्द एनक्लेव में पंचायत सदस्य और स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात करके सारे क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। 

रिंटू ने इस क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर लोगों को आ रही समस्याओं को जाना। उन्होंने  इन समस्याओं का तुरंत निपटारा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सीवरेज,सभी सड़कों और गलियों को बनवाने की कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। उन्होंने बरसात के कारण कुछ बिल्डिंगों के क्षतिग्रस्त होने से उनको दोबारा बनवाने का आश्वासन दिया। 

उन्होंने कहा कि भारी बरसात के कारण लोगों को आ रही परेशानियों के मध्य नजर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाबी वासियो के साथ खड़े हैं।इस मौके पर सेठ इनक्लेव वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान आदित्य, उप प्रधान जसमीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी अमित गोस्वामी, सेक्रेटरी साक्षी खन्ना, चंद्र प्रकाश और समूह इलाका निवासी हाज़िर थे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD