Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने विधायक श्री धालीवाल द्वारा प्रस्तुत 2 हज़ार करोड़ रुपए के राहत पैकेज संबंधी मांग पत्र पर विचार कर समर्थन का भरोसा दिया

केंद्र सरकार बाढ़ पीड़ितों को शीघ्र राहत और पुनर्वास के लिए पंजाब को आवश्यक सहायता प्रदान करेगी – केंद्रीय मंत्री श्री चौहान

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर/अजनाला/राजासांसी , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 13:52 IST

पिछले 9 दिनों से हल्का अजनाला में रावी दरिया की भीषण बाढ़ से जूझ रहे पीड़ितों का हालचाल लेने और राहत कार्यों का जायज़ा लेने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज चौहान आज विशेष रूप से हल्के के सीमावर्ती गाँव घोहनेवाला पहुँचे। उनके साथ हल्का विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब कुलदीप सिंह धालीवाल, पंजाब सरकार के मंत्रीगण, पूर्व मंत्री, विधायक, आम आदमी पार्टी के नेता तथा ज़िला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। 

मौके पर उन्हें पीड़ितों को तत्काल राहत पहुँचाने, जानमाल की सुरक्षा और पुनर्वास कार्यों में पंजाब सरकार, राज्यपाल, सेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ, अन्य सरकारी एजेंसियों तथा सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की संतोषजनक भूमिका से अवगत कराया गया।इस अवसर पर विधायक व पूर्व मंत्री श्री धालीवाल ने केंद्रीय मंत्री से अपील की कि इन बाढ़ पीड़ितों को शीघ्र राहत और पुनर्वास हेतु केंद्र सरकार से तत्काल सहायता दी जाए। 

उन्होंने बताया कि हल्का अजनाला भारत-पाक सीमा पर लगभग 49 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ स्थित है और इसी सीमा से सटी रावी दरिया की बाढ़ लगभग हर वर्ष यहाँ जानमाल का बड़ा नुकसान पहुँचाती है। सीमावर्ती व ग्रामीण इलाकों के लोग बीएसएफ, पंजाब पुलिस और प्रशासन के सहयोग से नशा व हथियार तस्करी, घुसपैठ जैसी दुश्मन की साज़िशों को नाकाम करते हुए हमेशा देश की एकता और अखंडता की रक्षा में तत्पर रहते हैं। 1965, 1971, 1999 की जंगों और हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के समय भी यहाँ के लोग बीएसएफ के साथ चट्टान बनकर खड़े रहे।

धालीवाल ने श्री चौहान को बताया कि स्वतंत्रता के बाद यहाँ के किसानों और खेत मज़दूरों ने वीरान, जंगलनुमा ज़मीन को कड़ी मेहनत और संघर्ष से उपजाऊ बनाकर देश के अन्न भंडार में लगातार योगदान दिया है।इससे पहले श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी (अमृतसर) पर विधायक व पूर्व मंत्री श्री धालीवाल और पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री चौहान का स्वागत किया और उन्हें हल्का अजनाला के बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास व राहत हेतु पहले चरण में 2 हज़ार करोड़ रुपए का वित्तीय पैकेज और पंजाब सरकार के केंद्र सरकार के पास लंबित 60 हज़ार करोड़ रुपए के फंड को तत्काल जारी कराने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा।

धालीवाल ने विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि 1988 की तुलना में इस बार रावी दरिया में आई बाढ़ ने हल्का अजनाला के आर्थिक, सामाजिक, कृषि, पशुधन, छोटे व्यवसाय, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें, पुल-पुलियों और मूलभूत ढांचे को पूरी तरह तबाह कर दिया है तथा कई कीमती जानें भी ले ली हैं। इस नुक़सान की भरपाई के लिए पहले चरण में केंद्र सरकार द्वारा 2 हज़ार करोड़ रुपए का वित्तीय पैकेज अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लगभग 2 महीने पहले जुलाई के पहले सप्ताह में उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से मुलाक़ात कर आवश्यक फंड जारी करने की मांग की थी।

 श्री पाटिल ने शीघ्र फंड जारी करने का भरोसा दिया था, परंतु अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। धालीवाल ने श्री चौहान से आग्रह किया कि एक केंद्रीय मंत्री होने के नाते वे इस मुद्दे पर अपने सहयोगी मंत्री श्री पाटिल से विशेष ध्यान दिलवाएँ।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज चौहान ने विधायक श्री धालीवाल द्वारा घोहनेवाला गाँव में प्रस्तुत जमीनी हालात और एयरपोर्ट राजासांसी पर दिए गए मांग पत्र का संज्ञान लेते हुए भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार शीघ्र ही राहत और पुनर्वास हेतु पंजाब सरकार को आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD