Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्र सरकार पंजाब के अन्नदाताओं के साथ खड़ी है" : शिवराज सिंह चौहान

प्रधानमंत्री मोदी की तत्परता ने पंजाब को बड़ी राहत दी” : तरुण चुग

Tarun Chugh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Shivraj Singh Chouhan, Amritsar, Gurdaspur, Dera Baba Nanak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर/गुरुदासपुर/डेरा बाबा नानक , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 13:35 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पंजाब के बाढ़ सीमावर्ती इलाक़ों का दौरा किया। उन्होंने अमृतसर ज़िले के अजनाला, गुरदासपुर और डेरा बाबा नानक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर किसानों से मुलाक़ात की। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग भी मौजूद रहे। चौहान ने खेतों में उतरकर धान की फसल को हुए नुकसान का प्रत्यक्ष आकलन किया और पीड़ित किसानों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर किसान और हर परिवार के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों का दुख-दर्द उनका अपना दुख-दर्द है और इस संकट की घड़ी में केंद्र सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ मदद करेगी।उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने पहले ही दो उच्चस्तरीय केंद्रीय टीमें पंजाब भेज दी हैं। इनमें कृषि, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, वित्त, सड़क और जलशक्ति विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। ये टीमें ज़मीनी स्तर पर नुकसान का आकलन कर रही हैं और उनकी रिपोर्ट पर तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया जिन्होंने तुरंत दो केंद्रीय टीमों को पंजाब भेजकर हालात का आकलन सुनिश्चित किया। चुग ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी धन्यवाद किया जिन्होंने स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों के दर्द को प्रत्यक्ष सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर कठिन समय में पंजाब को हर संभव राहत देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यही नए भारत की असली पहचान है।

 

Tags: Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Shivraj Singh Chouhan , Amritsar , Gurdaspur , Dera Baba Nanak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD