Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने बाढ़ पीड़ितों को 20 टन पशुओं के लिए सूखा चारा वितरित किया

एनआरआई भाई पंजाब के लोगों की मदद के लिए आगे आए- डॉ. ओबरॉय

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, S P Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर/अजनाला , 31 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 17:50 IST

गत कुछ दिनों से बाढ़ की मार झेल रहे लोगों के लिए निरंतर सेवा कार्य निभा रहे सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एस.पी सिंह ओबरॉय की ओर से भेजा गया 20 टन सूखा चारा पशुओं के लिए आज अजनाला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित पशु पालकों को वितरित किया गया। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. एस.पी सिंह ओबेरॉय ने कहा कि पंजाब इस समय बहुत ही मुश्किल दौर में से गुजर रहा है। इस लिए हमारा सभी का और खासकर एनआरआई भाइयों का बड़ा कर्तव्य बनता है कि हम बाढ़ से प्रभावित अपने लोगों की मदद के लिए आगे आए।  

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पंजाब के समूचे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपने सेवा कार्य निरंतर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तहत ही आज उनके ट्रस्ट के पंजाब अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह हेर और महासचिव मनप्रीत सिंह संधू चमियारी की मौजूदगी में रमदास, चमियारी, जस्सर,  गग्गोमाहल, मंदरावाली, तंगई सिघोंके, नया गांव, हरड़ कला, हरड़ खुर्द और अजनाला अन्य सहित गांवों प्रभावित पशु पालकों को 20 टन सूखा चारा भारी बारिश में वितरित किया गया है। 

उन्होंने कहा कि हालात बेहतर होने तक वह प्रशासन वह लोगों को हर पक्ष से सहयोग देंगे। इस दौरान अलग-अलग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गांवों के सरपंचों के अलावा पशुओं का चारा प्राप्त करने वाले किसानों द्वारा डॉ. एस.पी सिंह ओबरॉय का इस कठिन घड़ी में उनकी मदद करने के लिए विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया गया। 

इस मौके पर अध्यक्ष शिशपाल सिंह लाडी,  सलाहकार सुखदीप सिद्धू नवजीत सिंह घई, जगदेव सिंह के अलावा चमियारी के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह, वड़ैच, गुरविंदर सिंह काहलों, प्रभदीप सिंह सोहल, पूर्व सरपंच सुखराज सिंह हरड़ कला, सरपंच हरजिंदर सिंह सिंह सिंघोके, पंच जसपाल सिंह सिंघोके, हरप्रीत सिंह हरड़ खुर्द अन्य मौजूद थे।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD